WTC Points Table: फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को चाहिए कितनी जीत? हार ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन!
IND vs SA 2nd Test WTC Points Table: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में भारत को 30 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) फाइनल तक पहुंचने की राह बेहद कठिन बना दी है। आठ मैचों में 54.17% प्वॉइंट्स पर्सेंटेज के साथ भारत अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गया है।
WTC फाइनल में पहुंचना नहीं होगा आसान (IND vs SA 2nd Test WTC Points Table)
अब भारत के पास गलती करने की कोई गुंजाइश नहीं बची है। लॉर्ड्स 2027 में फाइनल खेलने के लिए शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम को अपने बाकी बचे 10 टेस्ट मैचों में से कम से कम सात में जीत हासिल करनी होगी। WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अब यहां से अधिक से अधिक मैच जीतने होंगे। पिछले फाइनलिस्टों के पीसीटी को देखते हुए इस चक्र में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए लगभग 64% से 68% पीसीटी की आवश्यकता होगी।

इस तरह मिल सकती है फाइनल में एंट्री
7 जीत, 1 ड्रॉ, 2 हार का परिणाम 64.81% PCT देगा, जो क्वालिफिकेशन ज़ोन में रहने के लिए काफी हो सकता है। 8 जीत लगभग 68.52% PCT के साथ क्वालिफिकेशन की गारंटी देंगे। यानी, टीम इंडिया को अपने शेष 10 मुकाबलों में लगभग हर मैच जीतना होगा। गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज के आखिरी टेस्ट के बाद भारत श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है।
10 में से कम से कम 7 मैच जीतना जरूरी
भारत को अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए अब बाकी बचे 10 में से 7 या 8 मैच जीतने होंगे। भारतीय टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मौजूदा WTC साइकिल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप चार बल्लेबाज भारतीय हैं, जबकि मोहम्मद सिराज 37 विकेट के साथ दमदार गेंदबाज हैं। लेकिन, अब सवाल प्रतिभा का नहीं, बल्कि निरंतरता का है।
भारत के आने वाले 10 टेस्ट मैचों की लिस्ट
गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 घरेलू टेस्ट।
श्रीलंका (विदेशी धरती पर) के खिलाफ 2 टेस्ट।
न्यूजीलैंड (विदेशी धरती पर) के खिलाफ 2 टेस्ट।
ऑस्ट्रेलिया (घरेलू धरती पर) के खिलाफ 5 टेस्ट।












Click it and Unblock the Notifications