IND vs SA 2nd T20I: दक्षिण अफ्रीका ने लिया बॉलिंग का फैसला, ऐसी है दोनों प्लेइंग 11

कटक, 12 जून: भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज बाराबाती स्टेडियम में खेलने के लिए उतर रही है। इससे पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ पहला मुकाबला भारत 7 विकेट के हार गया था। मुकाबले में भारत को टॉस में हार का सामना करना पड़ा है और दक्षिण अफ्रीका ने मेजबानों को पहले बल्लेबाजी के लिए उतार दिया है।

IND vs SA 2nd T20I: India bat first after lost the toss, here is both playing eleven

इस मुकाबले के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि साउथ अफ्रीका ने दो खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते टीम में बदलाव किया है। हैमस्ट्रिंग चोटिल करा बैठे क्विंटन डी कॉक की जगह पर हेनरिक क्लासेन कीपिंग करेंगे।

टॉस को हारने के बाद पंत ने कहा कि वे भी बॉलिंग करना ही पसंद करते। पिच वास्तव में बढ़िया लग रही है, हम इस पर बड़ा स्कोर करना चाहते हैं। हमने पिछले मैच में ज्यादा गलतियां नहीं की थी, बस योजना को अमल देने में चूक हुई और आज हम बेहतर करेंगे। हम उसी टीम के साथ खेलने उतर रहे हैं।

IND vs SA 2nd T20I: India bat first after lost the toss, here is both playing eleven

Recommended Video

    IND VS SA: जब Cuttack में MS DHONI की टीम को दर्शकों ने कर दिया था बेइज्जत | वनइंडिया हिंदी |*Sports

    अफ्रीका कप्तान टेंबा बावुमा का कहना है कि, हम नहीं जानते विकेट कैसा खेलेगा। पिछले मैच में दूसरी दफा बैटिंग करना आसान था। आप छोटी बाउंड्री के साथ कुछ भी चेज कर सकते हैं।

    भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w/c), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान

    दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टेम्बा बावुमा (सी), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+