IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका में दूसरे ODI में धांसू टक्कर आज, कब और कहां फ्री में देखें लाइव
IND vs SA Live: रायपुर में आज एक बार फिर से धमाका होने जा रहा है, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा एकदिवसीय मुकाबला होना है। पिछले मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त हासिल की है, आज अगर मैच में जीत मिलती है, तो सीरीज पर कब्जा हो जाएगा।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए करो या मरो वाला मैच है। जीत हर हाल में हासिल करनी पड़ेगी। टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ी हैं, जो मेहमान टीम के लिए सिर दर्द साबित हो सकते हैं।

IND vs SA Live: कहां देखें लाइव मैच
इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए प्रशंसक टेलीविजन और मोबाइल पर लाइव प्रसारण का आनंद ले सकते हैं। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले, यानी दोपहर 1:00 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar (जियोहॉटस्टार) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
IND vs SA Live: फ्री में कैसे देखें लाइव मुकाबला
मुकाबला फ्री में देखने की सुविधा हर फैन के लिए नहीं होगी, फ्री डीडी डिश पर मुकाबला फ्री में देखा जा सकता है। डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
कैसा रहेगा मौसम का हाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर है कि रायपुर में मौसम मैच को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 26°C से 29°C के बीच रहने की उम्मीद है, जो शाम होते-होते लगभग 12°C से 14°C तक गिर जाएगा।
पिच से किसे मिलेगी मदद
पिच की बात की जाए, तो तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, आउटफील्ड तेज होने से स्ट्रोक के बाद गेंद तेजी से जाएगी और इसका लाभ बल्लेबाजों को मिलेगा। सीमा रेखा बड़ी होने की वजह से स्पिनरों को छक्के लगाने वाले बल्लेबाज आउट करने में मदद मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications