IND vs PAK: क्या शादी करने वाले हैं ईशान किशन, इस सुंदर हसीना से जुड़ा नाम, 'दादा जी' ने किया बड़ा ऐलान?
IND vs PAK, Ishan Kishan News: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार ओपनर ईशान किशन सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी की है। ईशान के दादा जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ईशान के रिलेशनशिप और उनकी गर्लफ्रेंड के नाम को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।
ईशान किशन के दादा का बड़ा ऐलान (IND vs PAK, Ishan Kishan News)
ईशान किशन के दादा जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पारिवारिक चर्चा के दौरान अनजाने में उस नाम की पुष्टि कर दी, जिसे लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने बताया कि परिवार बच्चों की खुशी में ही अपनी खुशी देखता है। दादा जी ने कहा कि ईशान जिससे भी शादी करेगा, हमें स्वीकार है। उसके बड़े भाई ने पल्लवी को चुना, हमने मान लिया। अब ईशान की बारी है।

शादी की चर्चाएं हुई तेज
अदिति (हुंडिया) उसकी गर्लफ्रेंड है, वह जयपुर में रहती है और मॉडल है। वह मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में रनर-अप रही थी। अदिति ने हमारा पुराना इंटरव्यू देखा था और काफी प्रशंसा भी की थी। हम गांव वालों की बातों पर ध्यान नहीं देते, जिसमें बच्चे खुश रहें वही करना चाहिए। भारत-पाकिस्तान मैच से ठीक पहले अब ईशान किशन की शादी की चर्चाएं तेज हो गई है।
कौन हैं अदिति हुंडिया?
ईशान किशन का नाम 2019 के आईपीएल फाइनल के बाद से ही अदिति हुंडिया के साथ जोड़ा जाता रहा है। अदिति एक सफल मॉडल और मिस डीवा 2018 की विजेता रह चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहने से लेकर नेशनल ब्यूटी क्वीन बनने तक का उनका सफर काफी प्रभावशाली रहा है। सोशल मीडिया पर ईशान और अदिति के बीच होने वाले लाइक्स और कमेंट्स अक्सर उनके अफेयर के चर्चों को हवा देते रहते हैं।
करियर का उतार-चढ़ाव और 'धांसू' कमबैक
ईशान किशन के लिए पिछला डेढ़ साल काफी चुनौतीपूर्ण रहा था। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने और टीम में जगह गंवाने के बाद, उन्होंने कड़ी मेहनत से टीम इंडिया में वापसी की है। वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान का बल्ला जमकर बोला है और वे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications