IND vs PAK: संजू सैमसन पाकिस्तान के खिलाफ आज टी20 विश्व कप मुकाबला क्यों नहीं खेल रहे?
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ आज कोलंबो में T20 World Cup 2026 के महामुकाबले से पहले टीम इंडिया ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। आज के हाई-वोल्टेज मैच में संजू सैमसन अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं हैं।
संजू की जगह टीम मैनेजमेंट ने युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भरोसा जताया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देने के लिए अभिषेक को शामिल किया गया है।

सैमसन को नामीबिया के खिलाफ मैच में शामिल किया गया था, उस समय अभिषेक शर्मा को पेट का इन्फेक्शन था। इस वजह से सैमसन को शामिल किया गया था लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे थे।
हालांकि अभिषेक शर्मा के आने का फायदा टीम इंडिया को नहीं हुआ। टॉस जीतकर पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और अभिषेक शर्मा को पहले ओवर में उन्होंने खुद जीरो पर आउट कर वापस भेज दिया।
भारतीय टीम में आज इस मैच के लिए दो बड़े बदलाव किये गए थे। टीम इंडिया के चायनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को शामिल किया गया। उनको अर्शदीप सिंह की जगह टीम में लाया गया। इस तरह भारत ने दो बड़े बदलाव इस अहम मुकाबले के लिए किये। सूर्या और सलमान अली ने टॉस के समय हाथ नहीं मिलाया।












Click it and Unblock the Notifications