IND vs PAK U19: भारत-पाक महामुकाबला आज, बुलावायो में मचेगा घमासान! फ्री देख सकेंगे LIVE?
IND vs PAK U19 Live Streaming: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आने वाली हैं। जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होने वाला यह मैच सेमीफाइनल के समीकरणों के लिहाज से काफी अहम है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर सिक्स तक भारत ने जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड जैसी टीमों पर एकतरफा जीत दर्ज की है।
भारतीय टीम का रहा है जबरदस्त प्रदर्शन (IND vs PAK U19 Live Streaming)
मौजूदा समय में भारत का नेट रन रेट (NRR) +3.337 है, जो उन्हें ग्रुप में सबसे मजबूत स्थिति में रखता है। भारत का सेमीफाइनल में स्थान लगभग पक्का माना जा रहा है, लेकिन आज की जीत से उन्हें जबरदस्त फायदा मिल सकती है। दूसरी ओर पाकिस्तान के लिए यह वर्चुअल नॉकआउट जैसा मुकाबला है। हालांकि उन्होंने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात दी थी, लेकिन उनका नेट रन रेट भारत की तुलना में कमजोर है।

पाकिस्तान को बड़े अंतर से चाहिए जीत
सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए पाकिस्तान को भारत को हराना होगा। इतना ही नहीं टीम को एक बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी ताकि वे रन रेट के गणित में आगे निकल सकें। इस महा-मुकाबले में गेंद और बल्ले की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। भारतीय बल्लेबाजी की कमान वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों के हाथों में है। वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा है।
पाकिस्तान की ताकत उनकी तेज गेंदबाजी है। अली रज़ा टूर्नामेंट में अब तक 12 विकेट चटका चुके हैं। वह भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। भारत के लिए यह मैच हाल ही में अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली 191 रनों की हार का हिसाब बराबर करने का भी एक मौका है।
फ्री में ऐसे देख सकेंगे लाइव
यह मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को खेला जाएगा। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे होगा और मैच की पहली गेंद दोपहर 1:00 बजे फेंकी जाएगी। भारत में आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर Star Sports Network (स्टार स्पोर्ट्स) पर मैच का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मैच का लुत्फ JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उठाया जा सकता है। जो दर्शक बिना किसी शुल्क के मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए Tamasha ऐप और वेबसाइट पर फ्री लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications