IND vs PAK: पाक को टी20 में कूटने वाले 5 भारतीय दिग्गज, कोलंबो में अकेला लड़ेगा 22 साल का युवा खिलाड़ी
IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले रोमांच और उत्साह से भरे होते हैं। इनमें गर्माहट भी रहती है और दोनों तरफ के फैन्स चौके-छ्क्कों की बरसात देखना पसंद करते हैं। दोनों टीमों के बीच 20 ओवर के इस प्रारूप में अब तक खेले गए मैचों में टॉप रन स्कोरर भारतीयों के बारे में जानना चाहिए।
टॉप पांच भारतीय प्लेयर्स में चार अब रिटायर हो गए हैं। सिर्फ एक ही खिलाड़ी वर्तमान में टीम इंडिया के लिए खेल रहा है, जिसने टॉप पांच की इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप मैच में एक बार फिर रन बरस सकते हैं।

विराट कोहली
भारत-पाक मुकाबलों के असली 'चेज मास्टर' विराट कोहली इस सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 11 मैचों में 492 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82* रहा है। बड़े मैचों में दबाव को संभालने की उनकी क्षमता उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज़ बनाती है।
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने 8 मुकाबलों में 155 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रन रहा। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ उनकी पारियां आज भी फैंस को याद हैं। युवराज सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना काफी पसंद था।
गौतम गंभीर
वर्तमान भारतीय कोच गौतम गंभीर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गौतम गंभीर ने 5 मैचों में 139 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन रहा। पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मंच पर उनकी भूमिका हमेशा अहम रही।
तिलक वर्मा
टॉप पांच में तिलक वर्मा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस टीम में एक्टिव हैं और आने वाले मैच में खेलेंगे। तिलक वर्मा ने सिर्फ 3 मैचों में 130 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 69 रन रहा है, जो उनके आत्मविश्वास और आक्रामक बल्लेबाज़ी को दिखाता है।
रोहित शर्मा
लिस्ट में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम है लेकिन वह पाक के खिलाफ सफल नहीं रहे हैं। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 12 मैचों में 127 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 30 रन रहा है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने अमेरिका में पाक को पटखनी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications