IND vs PAK: भारत-पाक मैच पर क्या बोले हेड कोच गौतम गंभीर? सामने आया चौंकाने वाला रिएक्शन, फैंस हैरान

IND vs PAK, Gautam Gambhir Video: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) से पहले भारत-पाकिस्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। टूर्नामेंट का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर सस्पेंस बरकरार है। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इस मुद्दे पर जब भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साधे रखना ही बेहतर समझा।

कोच गंभीर ने भारत-पाक मैच पर क्या कहा? (IND vs PAK, Gautam Gambhir Video)

जब गौतम गंभीर दिल्ली हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हो रहे थे। तब कुछ रिपोर्टर्स ने उनसे सवाल किया। मुंबई में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना अंतिम वॉर्म-अप मैच खेलना है। मीडिया ने जब उनसे 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के बहिष्कार की खबरों पर प्रतिक्रिया मांगी तो गंभीर ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

IND vs PAK 1

वर्ल्ड कप खेलने पर टीम का ध्यान

हवाई अड्डे पर पत्रकारों की भीड़ के बीच गंभीर ने टूर्नामेंट के लिए मिल रहे समर्थन का आभार व्यक्त किया। लेकिन पाकिस्तान के कड़े रुख से जुड़े सवालों को पूरी तरह अनसुना कर दिया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि एक कोच के रूप में गंभीर का फोकस मौजूदा समय में भारतीय टीम की तैयारियों पर है। वह बाहर होने वाली घटनाओं से खुद को और खिलाड़ियों को दूर ही रखना चाहते हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच से नहीं होने से होगा नुकसान

दशकों से चले आ रहे राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट ठप है। हालांकि आईसीसी आयोजनों में दोनों टीमें भिड़ती रही हैं, लेकिन इस बार 'बॉयकॉट' की खबरों ने टूर्नामेंट पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। यदि यह मैच नहीं होता है तो यह वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बड़े राजस्व वाले मुकाबले का नुकसान होगा। भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर थे, लेकिन मुकाबले नहीं होने की खबर आने के बाद फैंस मायूस नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+