IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की यादगार मुकाबले, फैंस की थम गई थी सांसें, मिली रोमांचक जीत

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: क्रिकेट जगत के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आज एक बार फिर आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप चरण में आमने-सामने हैं। मौजूदा चैंपियन भारत ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। यूएसए और नामीबिया को हराकर टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है, जबकि पाकिस्तान के लिए यह मैच टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने का एक बड़ा मौका है।

भारत का पलड़ा रहा है भारी (IND vs PAK, T20 World Cup 2026)

अगर दोनों देशों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के इतिहास पर नजर डालें, तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 16 मैचों में से भारत ने 12 में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को केवल 3 मैचों में सफलता मिली है। एक मैच टाई रहा था। विशेष रूप से टी20 वर्ल्ड कप के मंच पर भारत का रिकॉर्ड अविश्वसनीय रहा है। पिछले आठ मुकाबलों में से भारत ने सात बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। पाकिस्तान की इकलौती जीत 2021 के विश्व कप में आई थी, लेकिन उसके बाद से भारतीय टीम ने हर बार पलटवार किया है।

IND vs PAK

यादगार मुकाबले जब सांसें गई थी थम

साल 2007 का फाइनल मैच में भारत ने 5 रन से जीतकर पहला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। यह मैच अंतिम ओवर तक गया और काफी रोमांचक तरीके से खत्म हुआ। साल 2022 के दौरान मेलबर्न में विराट कोहली की उस ऐतिहासिक पारी को कौन भूल सकता है, जिसने हारे हुए मैच को जीत में बदल दिया था। साल 2024 की न्यूयॉर्क में भारत ने मात्र 119 रनों का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए पाकिस्तान को 6 रन से शिकस्त दी थी।

आज फिर फैंस को मिलेगा रोमांच का मजा

आज के मैच का वेन्यू श्रीलंका का आर प्रेमदासा स्टेडियम है। कोलंबो के मौसम को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के बीच थोड़ी चिंता जरूर है, क्योंकि यहां बारिश की संभावना बनी रहती है। वर्तमान वेदर अपडेट्स के अनुसार, बादल छाए हुए हैं और टॉस के समय बारिश खेल में खलल डाल सकती है। भारत आज अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। वहीं, पाकिस्तान के लिए अपनी पिछली गलतियों से सीखकर विश्व कप के इस बड़े मंच पर वापसी करना अनिवार्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+