IND vs PAK: संभलकर टीम इंडिया! पाकिस्तान ने तैयार किया है खतरनाक जाल, बचकर निकलना मुश्किल?
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले महामुकाबले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। अब तक हम सभी यही सोचते थे कि पाकिस्तान की असली ताकत उनकी तेज गेंदबाजी है। लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है। T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान एक ऐसी चाल चलने की तैयारी में है, जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन सकती है।
पाकिस्तानी टीम ने प्रॉपर रणनीति के साथ आगे जाने की योजना बनाई है, श्रीलंका के मौसम और पिच को ध्यान में रखते हुए स्पिनरों को आगे करने की योजना है। यूएस के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी स्पिनरों के खिलाफ रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे।

पाक के पास दो मुख्य हथियार (IND vs PAK)
पाकिस्तान के पास इस समय अबरार अहमद और उस्मान तारिक जैसे रहस्यमयी गेंदबाज हैं। उस्मान तारिक का बॉलिंग एक्शन इतना अजीब है कि बल्लेबाजों को यह समझने में मुश्किल होती है कि गेंद किस तरफ घूमेगी। टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को इन मिस्ट्री स्पिनरों के खिलाफ खास तैयारी करनी होगी। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में इन स्पिनरों को नहीं समझ पाए, तो मिडिल ओवरों में रन बनाना मुश्किल हो जाएगा।
सिर्फ बीच के ओवरों में ही नहीं, पाकिस्तान अब मैच की शुरुआत भी स्पिन से करने का रिस्क ले रहा है। उनके पास सैम अयूब जैसे खिलाड़ी हैं जो ओपनिंग गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को चौंका देते हैं। Ind vs Pakistan मैच में ईशान किशन, सूर्या और अभिषेक शर्मा को इस नई चुनौती के लिए रेडी रहना पड़ेगा।
कोलंबो की पिच देगी साथ (IND vs PAK)
यह मैच कोलंबो में होना है, जहाँ की मिट्टी स्पिनरों को काफी मदद देती है। पाकिस्तान ने हाल के मैचों में अपने कोटे के ज्यादातर ओवर स्पिनरों से ही डलवाए हैं। साफ़ है कि पाकिस्तान इस बार अपनी ताकत बदल चुका है। वे जानते हैं कि भारतीय बल्लेबाजों को रफ्तार पसंद है, इसलिए वे उन्हें स्पिन के जाल में फंसाकर मैच जीतना चाहते हैं। पाकिस्तानी टीम जानती है कि तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications