​IND vs PAK: आज मैदान पर महामुकाबला, रेवेन्यू के मामले में 2100 करोड़ के साथ पाकिस्तान से 7 गुना आगे भारत

IND vs PAK: आज क्रिकेट जगत की सांसें थमी होंगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े महामुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। कोलंबो के मैदान पर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है, लेकिन अगर हम क्रिकेट की इकोनॉमी यानी पैसों के खेल की बात करें, तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

आईसीसी से मिलने वाले रेवेन्यू के मामले में बीसीसीआई काफी ज्यादा आगे है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मिलने वाला पैसा 'ऊंट के मुंह में जीरा' वाली कहावत को चरितार्थ करता है। यहां दोनों देशों को मिलने वाले रेवेन्यू के आंकड़े पेश किये गए हैं।

ind vs pak

T20 वर्ल्ड कप में असली भिड़ंत (IND vs PAK)

​आज का यह मैच सिर्फ दो अंकों की लड़ाई नहीं है, बल्कि करोड़ों फैंस की भावनाओं का सवाल है। इस हाई-वोल्टेज मैच की कमर्शियल वैल्यू (विज्ञापन और ब्रॉडकास्टिंग से कमाई) करीब 1,800 से 2,200 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। यही वजह है कि आईसीसी (ICC) के खजाने को भरने में इस एक मैच का योगदान सबसे बड़ा होता है।

BCCI की एकतरफा बादशाहत

​मैदान पर मुकाबला आज है, लेकिन आईसीसी के रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल में टीम इंडिया पहले ही वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी है। 2024-2027 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, क्रिकेट से होने वाली कुल कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा भारत की झोली में जा रहा है।

​भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को कुल रेवेन्यू का 38.50% हिस्सा मिल रहा है, जो सालाना लगभग 2,079 करोड़ रुपये बैठता है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के हिस्से में सिर्फ 5.75% शेयर आया है, जो करीब 310 करोड़ रुपये के आसपास है।

पाकिस्तान से 7 गुना ज्यादा कमाई (IND vs PAK)

​हैरानी की बात यह है कि बीसीसीआई को मिलने वाला हिस्सा पाकिस्तान के मुकाबले करीब 7 गुना ज्यादा है। इतना ही नहीं, भारत अकेले इतना कमा रहा है जितना इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे बड़े क्रिकेटिंग देश मिलकर भी नहीं कमा पा रहे।

क्यों है भारत का पलड़ा इतना भारी?

​इसका सीधा कारण है मार्केट वैल्यू। दुनिया भर में क्रिकेट से जितनी भी कमाई होती है, उसका लगभग 70-80% हिस्सा भारतीय दर्शकों और विज्ञापनों से आता है। आईसीसी के नए वित्तीय मॉडल के अनुसार, जो देश जितना ज्यादा रेवेन्यू जेनरेट करके देता है, उसे उतना ही बड़ा हिस्सा मिलता है। इसी कंट्रीब्यूशन के आधार पर भारत आज विश्व क्रिकेट का असली आर्थिक पावरहाउस बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+