IND vs PAK: भारत से शर्मनाक हार के बाद बाबर-शाहीन पर गिरेगी गाज? हार के गुनहगारों को मिलेगी सजा!
IND vs PAK T20 World Cup 2026: 15 फरवरी को भारत के हाथों मिली 61 रनों की करारी शिकस्त ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भीतर एक गंभीर आत्ममंथन की स्थिति पैदा कर दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार टीम प्रबंधन सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद नाखुश है। ऐसे में बुधवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले निर्णायक मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में कड़े बदलाव करने पर विचार कर रहा है।
दिग्गज खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज (IND vs PAK T20 World Cup 2026)
पाकिस्तानी मीडिया और टीम सूत्रों के हवाले से खबर है कि कप्तान बाबर आज़म और मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को अगले मैच के लिए 'आराम' दिया जा सकता है। यह फैसला केवल वर्कलोड मैनजमेंट नहीं बल्कि भारत के खिलाफ उनके खराब प्रदर्शन को देखकर लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर बाबर आज़म, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को फैंस की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

टीम में हो सकते हैं कई बड़े बदलाव
नामीबिया के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) मैदान पर होने वाले मैच के लिए टीम में दो से तीन बदलावों की संभावना है। प्रबंधन अब उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है जो अब तक बेंच पर बैठे हैं। इस रणनीतिक फेरबदल का उद्देश्य न केवल टीम को नई ऊर्जा देना है, बल्कि सीनियर खिलाड़ियों को यह संदेश देना भी है कि प्रदर्शन के बिना टीम में जगह सुरक्षित नहीं है।
भारत के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन
कोलंबो में खेले गए मैच में पाकिस्तान का खेल हर विभाग में कमजोर रहा। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला गलत साबित हुआ। अबरार अहमद और शादाब खान जैसे स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों, विशेषकर ईशान किशन पर अंकुश लगाने में विफल रहे। काफी चर्चा में रहे मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने किफायती गेंदबाजी तो की, लेकिन वे निर्णायक विकेट निकालने में असफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications