सूर्यकुमार यादव के 3 शॉट पाकिस्तानी टीम को कर देंगे चित, ऐतिहासिक कीर्तिमान से हिला देंगे रिकॉर्ड बुक
IND vs PAK: भारतीय टी20 सूर्यकुमार यादव जब क्रीज पर होते हैं, तो गेंदबाजों को सांस लेने तक का मौका नहीं देते हैं। उनके 360 डिग्री शॉट गेंदबाजों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं, कि गेंद कहां डाली जाए। यूएई के खिलाफ एशिया कप के मैच में उनको ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन एक छक्का उन्होंने जमा दिया था।
रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव एक ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाने के बेहद करीब हैं। सूर्यकुमार यादव के तीन हवाई शॉट रिकॉर्ड बुक हिला देंगे और उनको एक खास क्लब में शामिल करा देंगे।

दरअसल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव अपने 150 छक्कों से महज तीन ही छक्के दूर हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक कुल 147 छक्के जमाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में वह इस धमाकेदार कीर्तिमान को हासिल कर सकते हैं।
सूर्या ने ये छक्के कुल 84 मुकाबले खेलते हुए जमाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक भी जड़े हैं और 21 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। सूर्या की सबसे ख़ास बात यह है कि वह अपनी पारी में पहली गेंद से ही प्रहार करना शुरू कर देते हैं। उनका स्ट्राइक रेट 167 से भी ज्यादा का है।
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जमाने वाले खिलाड़ी का नाम रोहित शर्मा है। रोहित शर्मा ने 205 सिक्स जमाए हैं। दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव का नाम आता है, सूर्या ने 147 छक्के जड़े हैं और 150 सिक्स उड़ाने वाले दूसरे भारतीय बनने के बेहद करीब हैं। उनको बैटिंग करने के लिए अगर कुछ गेंदों के लिए मौका मिल जाता है, तो वह इस काम को अंजाम तक पहुंचा देंगे।
हार्दिक पांड्या भी एक कीर्तिमान के करीब हैं लेकिन वह इसे शायद ही हासिल कर पाएंगे, पांड्या को 100 छक्के पूरे करने के लिए 5 तूफानी हवाई शॉट्स की आवश्यकता है। वह बैटिंग में नीचे आते हैं और उस समय ज्यादा गेंदों का सामना करने का मौका नहीं मिलता, इस वजह से यह कीर्तिमान हासिल कर पाना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications