IND vs PAK: फाइनल को लेकर शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान, श्रीलंका से मिली जीत के बाद भरी हुंकार!

IND vs PAK Shaheen Afridi: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। क्रिकेट जगत में इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या इस बार टूर्नामेंट में तीसरी बार भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे? अगर ऐसा होता है तो यह एशिया कप के इतिहास में पहली बार होगा जब ये दोनों धुर विरोधी टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच भी फाइनल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

पहली बार हो सकता है भारत-पाकिस्तान का फाइनल (IND vs PAK Shaheen Afridi)

सुपर फोर राउंड में भारत और पाकिस्तान पहले ही एक बार मुकाबला कर चुके हैं, जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ "करो या मरो" के मुकाबले में जीत हासिल कर अपनी फाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। भारतीय टीम सुपर फोर की अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। अगर दोनों टीमें अपने बाकी बचे मैचों में जीत हासिल करती हैं, तो क्रिकेट फैंस को इतिहास में पहली बार एशिया कप का भारत-पाकिस्तान फाइनल देखने को मिल सकता है।

IND vs PAK 1

अब तक नहीं हुआ है फाइनल मैच

साल 1984 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे और टी20 फॉर्मेट को मिलाकर कुल 20 मुकाबले हुए हैं, लेकिन अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्विता के बावजूद वे कभी फाइनल में नहीं भिड़े। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे इस बार तोड़ा जा सकता है। श्रीलंका पर जीत के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के साथ फाइनल में संभावित मुकाबले पर अपनी राय दी।

भारत को लेकर कही यह बात

शाहीन ने कहा कि फाइनल तक न वो पहुंचे हैं, न हम। जब आएंगे तो देख लेंगे। हमारा काम है एशिया कप जीतना। दूसरी तरफ भारतीय टीम भी अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या क्रिकेट फैंस का सपना पूरा होता है और वे फाइनल में एक और रोमांचक भारत-पाकिस्तान मुकाबला देख पाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+