Sania Mirza का दिल तोड़ने वाला मांग रहा पाकिस्तान की जीत की दुआ? सरेआम भारत को लेकर कह दी ऐसी बात

IND vs PAK, Sania Mirza: एशिया कप 2025 (Asia Cup) में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होने वाला है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक का बयान सुर्खियों में है। मलिक ने अपनी टीम की रणनीति पर खुलकर बात की है, लेकिन उनके बयान के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी फिर से चर्चा में आ गई है।

शोएब मलिक ने बताया कैसे मिलेगी पाक को जीत (IND vs PAK, Sania Mirza)

मलिक ने एक स्पोर्ट्स शो पर कहा कि पाकिस्तान के लिए भारत को हराने का सबसे अच्छा तरीका शुरुआती विकेट निकालना होगा। उनका मानना है कि अगर भारतीय बल्लेबाजों में से तीन-चार टॉप ऑर्डर खिलाड़ी जल्दी आउट हो जाते हैं और टीम को 150-160 रन तक रोका जाता है, तो पाकिस्तान मैच जीत सकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मिडिल ओवर बहुत अहम रहेंगे और अगर स्पिनर जैसे अबरार अहमद और सुफ़ियान मुकीम तीन-तीन विकेट ले लें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी हो सकता है।

Sania Mirza 1

सानिया मिर्जा के साथ रिश्ते की चर्चा

शोएब मलिक क्रिकेट की बात कर रहे थे, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उनकी निजी जिंदगी का जिक्र करने से पीछे नहीं हटे। दरअसल, मलिक का नाम लंबे समय तक भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ जुड़ा रहा। दोनों की शादी 2010 में हुई थी और दोनों को एक पावर कपल माना जाता था। लेकिन साल 2023 में उनके रिश्ते में दरार आई और आखिरकार दोनों ने तलाक ले लिया।

तोड़ा था सानिया मिर्जा का दिल

सानिया मिर्जा ने अपने करियर से भारत को कई बड़ी उपलब्धियां दिलाई हैं। लेकिन शोएब मलिक से तलाक के बाद टूट गई थीं। उन्होंने खुलकर कभी ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट से साफ जाहिर होता था कि वे इस रिश्ते के अंत से बेहद आहत हुई थीं। फैंस आज भी मानते हैं कि शोएब मलिक ने उनका दिल तोड़ा।

आज जब मलिक भारत को हराने के फॉर्मूले बता रहे हैं, तब कई फैंस कह रहे हैं कि जिस तरह उन्होंने सानिया के रिश्ते को तोड़ा, उसी तरह भारत की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को तोड़ना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग इस पर तरह-तरह के मीम और कमेंट शेयर कर रहे हैं।

जानें किसका पलड़ा भारी

भारत और पाकिस्तान के बीच यह 14वां टी20 मुकाबला होगा, जिसमें भारत का पलड़ा भारी है। भारत ने अब तक 13 में से 10 मैच जीते हैं। इस बार भी भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मजबूत नजर आ रही है, जबकि पाकिस्तान नए कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई में उतरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+