IND vs PAK: भारत से मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान का नया पैंतरा, बांग्लादेश के लिए 3 नई शर्तों से मचाई खलबली
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा-मुकाबले को लेकर छिड़ा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टूर्नामेंट के बहिष्कार की अपनी पुरानी धमकी से कदम पीछे खींचने के संकेत तो दिए हैं, लेकिन इसके बदले में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सामने तीन ऐसी शर्तें रख दी हैं, जिन्होंने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत आने से मना कर दिया और ICC ने कड़ा फैसला लेते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पाकिस्तान अब इसी मुद्दे पर बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है और भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मैच पर सवाल खड़े कर रहा है।

बांग्लादेश को मिले वर्ल्ड कप से नुकसान का पैसा
लाहौर में ICC अधिकारियों के साथ हुई एक गुप्त बैठक में पाकिस्तान ने अपनी मांगें स्पष्ट कर दी हैं। PCB की पहली शर्त यह है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इस टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण जो आर्थिक नुकसान हुआ है, ICC उसकी पूरी भरपाई करे।
हिस्सेदारी फीस में बांग्लादेश को मिले मदद
इसके साथ ही पाकिस्तान ने मांग की है कि बांग्लादेश को दी जाने वाली पार्टिसिपेशन फीस में कोई कटौती न की जाए, ताकि बोर्ड को राहत मिल सके। यानी इवेंट में हिस्सा नहीं लेने के बावजूद फीस में कटौती नहीं हो।
भविष्य में बड़े इवेंट की मेजबानी का दावा
इन वित्तीय मांगों के अलावा पाकिस्तान ने भविष्य के बड़े ICC टूर्नामेंट्स की मेजबानी के लिए भी ठोस गारंटी मांगी है। पाकिस्तान का मानना है कि इन शर्तों को मान लेने के बाद ही वह भारत के खिलाफ मैच खेलने पर विचार करेगा।
इन मांगों के साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर से गेंद आईसीसी के पाले में डाल दी है। यह एक नए तरह का ब्लैकमेल कहा जा सकता है। अब देखना होगा कि आईसीसी इस मामले को लेकर क्या रुख अपनाती है।












Click it and Unblock the Notifications