Suryakumar Yadav ने नहीं मिलाया हाथ तो पाकिस्तानियों को लगी मिर्ची, रोते हुए पहुंच गए ACC के पास

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत और पाकिस्तान मुकाबले के दौरान एक बड़ा विवाद देखने को मिला। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसे अनस्पोर्टिंग यानी खेल की भावना के खिलाफ करार देते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कर दी है।

भारत के व्यवहार को बताया खेल भावना के खिलाफ (IND vs PAK Asia Cup 2025)

मैच के बाद पाकिस्तान टीम मैनेजर नदीद चीमा ने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों का रवैया अस्वीकार्य था। इसी के चलते पाकिस्तान ने अपने कप्तान सलमान अली आगा को पोस्ट-मैच सेरेमनी में नहीं भेजा। PCB ने बयान जारी कर कहा कि भारत का यह व्यवहार खेल भावना के खिलाफ है और यह एक खराब मिसाल पेश करता है। पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर भी इस बात का रोना रो रहे हैं।

IND vs PAK 1

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कही ये बात

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट का मामला नहीं था। उन्होंने बताया कि पूरी टीम ने मिलकर यह निर्णय लिया कि वे हाथ नहीं मिलाएंगे। दरअसल, यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उठाया गया। सूर्या ने मैच के बाद कहा कि हम सिर्फ खेलने आए थे और मैदान पर ही जवाब दिया। कुछ चीजें खेल भावना से भी बड़ी होती हैं। यह जीत हम अपने सुरक्षाबलों और उन शहीदों को समर्पित करते हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया।

मैच से पहले भी दिखा असर

टॉस के समय भी सूर्यकुमार ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से परहेज़ किया। इस पर पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने नाराज़गी जताई। पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने कहा कि हमें निराशा है कि विपक्षी खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। सलमान का पोस्ट-मैच सेरेमनी में शामिल न होना इसी वजह से था। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 में दोबारा आमने-सामने आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+