IND vs PAK: 'यूएई से जीतकर हमने कोई तीर नहीं मारा', इंशाल्लाह अब भारत को हराएंगे, मैच से पहले वीडियो वायरल

IND vs PAK Pakistan Fan Video: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला एक बार फिर होने जा रहा है। ग्रुप स्टेज में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम अब सुपर फोर में भारत से भिड़ेगी। यह मैच 21 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले एक पाकिस्तानी फैन ने अपनी टीम पर पूरा भरोसा जताते हुए बड़ा दावा किया है।

पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल (IND vs PAK Pakistan Fan Video)

यूएई के खिलाफ 41 रन की जीत के बाद एक पाकिस्तानी फैन ने कहा कि उनकी टीम एक 'जख्मी शेर' की तरह है। पाकिस्तान अब भारत से मिली पिछली हार का गुस्सा निकालना चाहेगी। फैन ने कहा कि देखिए, आज की जीत के लिए जश्न तो बनता ही नहीं है। यूएई हमारा भाई मुल्क है, और यूएई से जीतकर हमने कोई तीर नहीं मारा। लेकिन इस जीत के बाद हमें 21 तारीख का मैच मिला है।

IND vs PAK 1

पाकिस्तान से वापसी की उम्मीद

फैन ने आगे अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि ज़ख्मी शेर जो दुखी हैं, अंदर से सारी अपनी भड़ास निकालना चाह रहे हैं, सारा गुस्सा निकालना चाह रहे हैं। और मुझे यकीन है ये 21 तारीख को इंशाल्लाह जीतेगी। पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप मैच में शाहीन शाह अफरीदी के शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत जीत हासिल की।

अफरीदी का रहा था दमदार प्रदर्शन

अफरीदी ने बल्ले से सिर्फ 14 गेंदों में 29 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के भी लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत पाकिस्तान 146 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया। इसके बाद गेंदबाजी में भी अफरीदी ने अपना जादू बिखेरा। उन्होंने दो अहम विकेट लिए, जिससे यूएई की टीम 85/3 से 105 रन पर ढेर हो गई और पाकिस्तान ने 41 रन से जीत दर्ज की।

पिछली बार भारत से मिली थी हार

हालांकि पाकिस्तान ने यूएई को हराया, लेकिन यह जीत उनके लिए सिर्फ सुपर फोर में जगह पक्की करने का जरिया थी। अब उनकी असली परीक्षा भारत के खिलाफ होगी। पिछली बार भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था, जिसमें भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत एक बार फिर मजबूत दावेदार बनकर मैदान में उतरेगा, जबकि पाकिस्तान की टीम 'ज़ख्मी शेर' की तरह पलटवार करने के लिए बेताब होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+