IND vs PAK: क्या मैच के बाद भारत-पाक प्लेयर्स ने मिलाया हाथ? सूर्या ने किया 24 घंटों वाला सस्पेंस खत्म
IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त तो दी, लेकिन मैच के बाद मैदान पर एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। खेल खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाए। यह वाकया पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान शुरू हुए तनावपूर्ण रिश्तों की निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है।
मैच से एक दिन पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि वह अगले 24 घंटों में सस्पेंस खत्म करेंगे। मैच के बाद उनका यह संदेश बिल्कुल साफ और कड़ा था। टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक दोनों कप्तानों और खिलाड़ियों के बीच वह गर्मजोशी नहीं दिखी जो अक्सर क्रिकेट के मैदान पर नजर आती है। खिलाड़ियों का बिना हाथ मिलाए मैदान से बाहर जाना भारत के कड़े रुख को दर्शाता है।

ईशान का धमाका (IND vs PAK)
मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ईशान ने महज 40 गेंदों में 77 रनों की 'आउट ऑफ द बॉक्स' पारी खेली। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों, खासकर शाहीन अफरीदी और उनके स्पिनरों की जमकर धुलाई की। बीच के ओवरों में तिलक वर्मा, शिवम दुबे और रिंकू सिंह के छोटे लेकिन महत्वपूर्ण योगदान ने भारत को एक सुरक्षित स्कोर तक पहुंचाया।
टॉस पर भी नहीं मिलाया हाथ
सलमान अली आगा और टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस करने के लिए आए थे, उस समय ही स्थिति साफ़ हो गई थी। सूर्या और सलमान ने हाथ नहीं मिलाया था। ऐसे में माना जा रहा था कि मुकाबले के बाद भी दोनों टीमों के प्लेयर्स हाथ नहीं मिलाने वाले हैं और अंत में वही देखने को मिला।
भारत-पाक का रेशियो 8-1
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में आठवीं बार पराजित कर दिया है, इस जीत के साथ ही अब रेशियो 8-1 हो गया है। पाकिस्तानी टीम के करोड़ों फैंस का सपना इस हार ने तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications