IND vs PAK: आखिर किसको सपोर्ट करने दुबई पहुंची हैं उर्वशी रौतेला? क्या एक्ट्रेस को हो गया है प्यार!
IND vs PAK, Urvashi Rautela: चैंपियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 242 रन का लक्ष्य रखा। पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत-पाकिस्तान मैच को देखने के लिए कई स्टार स्टेडियम में मौजूद हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, उर्वशी रौतेला इन दिनों दुबई में ही हैं, जिस वजह से वह फैंस के बीच चर्चा बटोर रही हैं।
नसीम शाह के साथ जोड़ गया था उर्वशी का नाम (IND vs PAK, Urvashi Rautela)
पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह के साथ उर्वशी रौतेला का नाम जोड़ा जाता रहा है। एक्ट्रेस ने एक बार फिर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जब उर्वशी रौतेला 2022 में एशिया कप के लिए दुबई गई थीं, तो शायद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ी अफवाहों में उलझ जाएंगी। लेकिन फैंस ने उर्वशी का नाम नसीम शाह के साथ जोड़ दिया।

ऋषभ पंत को लेकर भी बटोरी थीं सुर्खियां
उर्वशी रौतेला पिछले काफी समय से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ भी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। हालांकि, बाद में दोनों ही इन खबरों को गलत करार दिया। उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऋषभ पंत से लिंकअप वाली खबरें जो हमेशा आती हैं उन्हें लेकर मैं कहना चाहती हूं कि ये मीम्स और अफवाह महज फर्जी बाते हैं। मैं अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखने में ही विश्वास रखती हूं। मैं अपने करियर और अपने काम पर फोकस करती हूं और इसी के लिए मैं जुनूनी हूं।
अर्वशी रौतेला को लेकर क्या बोले थे नसीम?
अर्वशी रौतेला कई बार भारत को सपोर्ट करने स्टेडियम में भी नजर आती रहती हैं। अर्वशी रौतेला भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबलों में भारतीय तिरंगे के साथ नजर आती रही हैं। साल 2023 में एक साक्षात्कार में नसीम शाह ने बिना नाम लिए उर्वशी पर मजाकिया टिप्पणी की थी। जब उनसे उनके रिश्ते की स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह तैयार हैं तो मैं शादी करने के लिए तैयार हूं। किसी का नाम लिए बिना इस तरह के बयान ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications