IND vs PAK: शाहीन अफरीदी का भूत बना दिया, गिल के तूफ़ान के बाद मीम्स की बरसात

India vs Pakistan: सुपर 4 के मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज पूरी तैयारी के साथ आए थे। हर बार टीम इंडिया को परेशान करने वाले शाहीन अफरीदी की जमकर धुनाई हुई। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।

गिल और रोहित ने शाहीन अफरीदी को ही निशाना बनाया। रोहित शर्म आने पारी के पहले ही ओवर में अफरीदी को छक्का जड़ दिया। इसके बाद शुभमन गिल ने भी उनको निशाना बनाया। अफरीदी जब अपना तीसरा ओवर डाल रहे थे, उस समय गिल का बल्ला चला।

Shubman Gill

गिल ने अफरीदी के तीसरे ओवर में तीन चौके जमाए और कप्तान बाबर आज़म ने इस तगड़ी बैटिंग क्र सामने उनको गेंदबाजी से बाहर कर दिया। गिल और रोहित ने मिलकर अफरीदी के 3 ओवरों में ही काफी रन बनाए। दोनों ने तीन ओवरों में 31 रन हासिल करते हुए गेंदबाज की धुनाई की।

इसके बाद अफरीदी को लेकर सोशल मीडिया (X) पर मजाक बनते देखा गया। फैन्स का कहना था कि अफरीदी का भूत बना दिया गया है। अफरीदी को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। रोहित शर्मा जब शादाब खान की गेंद पर आउट हुए, तब वापस अफरीदी को लाया गया।

वापस आने पर अफरीदी को गिल का विकेट मिला लेकिन तब तो दोनों ओपनर शतकीय भागीदारी कर चुके थे।शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने मिलकर 14 ओवरों के खेल में ही 100 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया। गिल और रोहित शर्मा अपने-अपने अर्धशतक पूरे करने के बाद आउट हो गए। इसके बाद बारिश की वजह से खेल को रोक देना पड़ा। अफरीदी का जमकर मजाक बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+