ND vs PAK: भारत की बल्लेबाजी पर जय शाह व वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया, अनुष्का ने विराट की पारी पर ये लिखा
Virat Kohli in Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 में केएल राहुल और विराट कोहली ने शतक जड़कर भारतीय टीम को 356 के स्कोर तक पहुंचाया। विराट कोहली के वनडे में 13 हजार रन भी पूरे हुए।
India vs Pakistan Live Match Today: एशिया कप 2023 के सुपर फोर का मुकाबला भारत और पाकिस्तान आज श्रीलंका के कोलंबो में खेला जा रहा है। भारत ने पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 2 विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
कप्तान रोहित शर्मा व शुभमन गिल की शानदार शुरुआत के बाद केएल राहुल और विराट कोहली शतकीय पारी खेली। विराट कोहली 122 तो वहीं केएल राहुल 111 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम चार ओवर 17 रन पर पहला विकेट गंवाया। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इमाम उल हक को शुभमन के हाथों कैच करवाया। 43 रन पर पाकिस्तान कप्तान के रूप में दूसरा विकेट गिरा। हार्दिक ने बोल्ड कर दिया।
इधर, भारतीय बल्लेबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही है। विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहयोग, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट करके लिखा कि "विराट कोहली के रूप में आज एक बड़ी उपलब्धि। वनडे में 13,000 रन का आंकड़ा पार किया। खेल में आपकी अटूट प्रतिबद्धता और असाधारण निरंतरता आपको एक सच्चा क्रिकेट दिग्गज बनाती है। उन रनों का प्रवाह जारी रखें और हमें गौरवान्वित करते रहें'
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि 'अद्भुत भारत। इसे करने का यही तरीका है। विराट कोहली और केएल राहुल अजेय थे। विराट को 13000 वनडे रन के लिए बधाई।
इंटरनेशनल एकदिवसीय मैचों में विरोट कोहली के 13 हजार रन पूरे होने पर उनकी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी जश्न मनाया और पति विराट कोहली को बधाई देते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में विरोट कोटली की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Super Knock, Super Guy 👏❤️












Click it and Unblock the Notifications