IND vs PAK सेमीफाइनल को लेकर गब्बर की दहाड़, पाकिस्तान को दिखाया आईना, रिपोर्टर की कर दी बोलती बंद!
IND vs PAK, Shikhar Dhawan: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में खेलने से इनकार कर दिया है। यह फैसला हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण हालातों के चलते लिया गया। सोशल मीडिया पर भी भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ भारी विरोध देखने को मिला, जिसके बाद इन दोनों टीमों के बीच लीग में खेले जाने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला रद्द कर दिया गया था।
शिखर धवन ने फिर दिखाई देशभक्ति (IND vs PAK, Shikhar Dhawan)
शिखर धवन ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि उन्होंने पहले भी लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया था और अब भी उनका फैसला वही रहेगा। उन्होंने मई 2025 में ही आयोजकों को अपने इस निर्णय की जानकारी दे दी थी। उन्होंने आयोजकों को भेजे गए अपने व्हाट्सएप मैसेज और कॉल की पुष्टि करते हुए इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

'मेरे लिए देश सबसे पहले'
शिखर धवन ने एक इंटरव्यू में कहा कि आप ये सवाल गलत समय और गलत जगह पर पूछ रहे हैं। जब मैंने पहले मैच नहीं खेला तो अब भी नहीं खेलूंगा। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी सराहना पाई। धवन ने अपने इस फैसले से साफ कर दिया कि उनके लिए देश सबसे पहले है और क्रिकेट बाद में। धवन के इस फैसले की फैंस जमकर सराहना कर रहे हैं।
पहलगाम हमले के बाद और बिगड़ गए रिश्ते
गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी, जिसके बाद भारत ने सख्त सैन्य कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंक के ठिकानों पर हमला किया। इसी वजह से भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में भारी तनाव है। इस पूरे मामले के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर भी संशय बना रहा है।












Click it and Unblock the Notifications