IND vs PAK: टीवी टूटने का मुहूर्त शुरू! भारत ने बनाया पाक का खिलौना, 93 पर आउट कर 8 विकेट से रौंदा
IND vs PAK: आज रविवार है और क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा संडे है। आज के दिन की शुरुआत बैंकॉक से ऐसी धमाकेदार हुई है कि पूरे भारत में जश्न का माहौल है। वूमेंस इमर्जिंग एशिया कप में टीम इंडिया की शेरनियों ने पाकिस्तान को महज 93 रनों पर ढेर कर 8 विकेट से रौंद दिया। लेकिन ये तो सिर्फ ट्रेलर था, असली 'पिक्चर' आज शाम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दिखाई देगी।
बैंकॉक के मैदान पर भारतीय बेटियों ने जिस तरह से पाकिस्तान की हेकड़ी निकाली है, उसने कोलंबो में मौजूद सीनियर मेंस टीम के लिए 'विनिंग टोन' सेट कर दी है। पाकिस्तान की बेटियां भारतीय स्पिन के जाल में ऐसी फंसीं कि 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं।

अब अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्या की बारी है। भारतीय बेटियों के मैच का नतीजा देखकर सीनियर मेंस टीम में और ज्यादा जोश भर गया होगा।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला तो किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को उनके लिए काल बना दिया। पूरी पाकिस्तानी टीम 18.5 ओवर में महज 93 रनों पर ऑल-आउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से शवाल जुल्फिकार (23) और गुल रुख (21) ही कुछ संघर्ष कर सकीं। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और पाकिस्तान को 100 का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया।
IND vs PAK: वृंदा का धमाल
94 रनों का लक्ष्य आधुनिक क्रिकेट में बहुत छोटा होता है, लेकिन भारतीय ओपनर वृंदा दिनेश ने इसे और भी छोटा बना दिया। वृंदा ने महज 29 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 12 शानदार चौके शामिल थे। उन्होंने पाकिस्तान के हर गेंदबाज की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। भारत ने सिर्फ 10.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 97 रन बनाए और पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
IND vs PAK: हराया नहीं रौंद दिया
बैंकॉक में मिली यह जीत सिर्फ एक मैच की जीत नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान के लिए एक संदेश है। भारत की जूनियर टीम ने पाकिस्तान को सिर्फ हराया नहीं, बल्कि उन्हें मैदान पर 'रौंद' दिया है। 10 ओवर बाकी रहते 8 विकेट से जीत दर्ज करना बताता है कि टीम इंडिया कितनी घातक फॉर्म में है।












Click it and Unblock the Notifications