IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले गंभीर का सख्त मैसेज, कोच ने बताई टीम मीटिंग के अंदर की बात

IND vs PAK in Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच हर बार की तरह सिर्फ क्रिकेट का मुकाबला नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। इस बार यह भिड़ंत और भी संवेदनशील हो गई है क्योंकि अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। उसी घटना के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान किसी खेल में आमने-सामने आ रहे हैं।

मैच होने से निराश हैं कई दिग्गज (IND vs PAK in Asia Cup)

फैंस और पूर्व खिलाड़ी इस मैच को लेकर बेहद नाराज़ हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग मैच के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और केदार जाधव ने भी साफ शब्दों में कहा है कि इस हालात में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना सही नहीं है। हालांकि बीसीसीआई ने सरकार के निर्देश पर फैसला लिया कि द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं होगी, लेकिन बहु-देशीय टूर्नामेंटों में भारत को खेलना ही पड़ेगा।

IND vs PAK 1

खिलाड़ियों का ध्यान सिर्फ खेल पर

भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशाटे ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खिलाड़ी हालात को समझते हैं और वे मैदान पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है। हमें पता है कि लोग क्या महसूस कर रहे हैं। टीम के खिलाड़ियों ने भी इस पर चर्चा की है। लेकिन जब हम मैदान पर उतरेंगे तो पेशेवर अंदाज़ में सिर्फ खेल पर ध्यान देंगे।

टीम मीटिंग में हुई कई बातें

उन्होंने आगे बताया कि टीम मीटिंग में इस मुद्दे पर बात हुई है और सभी खिलाड़ी इस बात को लेकर एकमत हैं कि उन्हें अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। डोशाटे के मुताबिक यह मुकाबला किसी और मैच की तरह ही खेला जाएगा ताकि खिलाड़ी दबाव में न आएं।

मुख्य कोच गौतम गंभीर का संदेश भी इसी लाइन पर रहा है। गंभीर पहले भी कह चुके हैं कि पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना सही नहीं है, लेकिन अब जबकि टीम मैदान में उतरने जा रही है तो उनका फोकस सिर्फ प्रोफेशनलिज़्म पर है। खिलाड़ियों से उनका कहना है कि बाहरी बातों पर ध्यान न दें और सिर्फ अपने प्रदर्शन पर फोकस करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+