IND vs PAK U19: जब डगमगाई टीम इंडिया की नैया, संकटमोचक बने वेदांत त्रिवेदी! पाकिस्तान के खिलाफ किया कमाल
IND Vs PAK ICC U19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले में आज भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर सिक्स के इस करो या मरो वाले मैच में भारत का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। लेकिन ऐसे समय में युवा बल्लेबाज वेदांत त्रिवेदी ने दमदार खेल दिखाते हुए टीम इंडिया की पारी को संभाला।
चार गेंदों के भीतर गिरे तीन विकेट (IND Vs PAK ICC U19 World Cup 2026)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। लेकिन मैच में एक समय ऐसा आया जिसने भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए महज 4 गेंदों के भीतर भारत के 3 अहम विकेट चटका दिए। इस अचानक हुए कोलेप्स ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था जहां से वापसी नामुमकिन लग रही थी।

वेदांत त्रिवेदी ने खेली कमाल की पारी
जब स्कोर बोर्ड पर रन कम और विकेटों का दबाव अधिक था। तब वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर उतरे। उन्होंने एक छोर को सुरक्षित रखते हुए पाकिस्तान के आक्रामक गेंदबाजी आक्रमण का डटकर सामना किया। वेदांत ने परिस्थितियों के अनुसार अपनी बल्लेबाजी को ढाला और जोखिम भरे शॉट्स के बजाय सिंगल-डबल पर फोकस किया। यह इस टूर्नामेंट में वेदांत त्रिवेदी का पहला अर्धशतक है।
भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
पाकिस्तान: हम्जा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसान, अली हसन बलोच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, अली रजा।












Click it and Unblock the Notifications