IND vs PAK: हैंडशेक विवाद में पाकिस्तान की चाल फेल, ICC ने भी बंद किया दरवाजा! अब आगे क्या?
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं होते। एशिया कप के छठे मुकाबले के बाद जो हुआ, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि दोनों टीमों के बीच तनाव सिर्फ स्कोरबोर्ड पर ही नहीं, बल्कि हर जगह दिखता है। क्या आपने सोचा था कि मैच खत्म होने के बाद 'हाथ न मिलाना' इतना बड़ा विवाद बन जाएगा कि बात ICC तक पहुंच जाएगी?
दुबई में 14 सितंबर को खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने नहीं गए। बस यहीं से विवाद शुरू हो गया अब इस मामले में नया मोड़ आया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस घटना पर बुरी तरह भड़क गया। उसने न केवल इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी, बल्कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग भी कर दी। PCB का आरोप था कि पाइक्रॉफ्ट की वजह से ही यह 'नो-हैंडशेक' ड्रामा हुआ, और अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।
शिकायत पर ICC ने लिया यू-टर्न
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बड़ा झटका लगा है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कथित तौर पर एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप के मैच रेफरी पैनल से हटाने की उनकी मांग को खारिज कर दिया है। बताया जा रहा है कि ICC को इस नो-हैंडशेक विवाद में मैच रेफरी की कोई बड़ी गलती नहीं दिखी।
कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं
हालांकि आईसीसी ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, संचालन संस्था पीसीबी की मांग पर ध्यान देने की संभावना नहीं रखती क्योंकि उसे इस पर कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं मिले। वास्तव में, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईसीसी को हाथ मिलाने की इस पूरी घटना में अपनी भूमिका बहुत कम नजर आती है।
PAK ने दी टूर्नामेंट से हटने की धमकी
यह देखना बाकी है कि पीसीबी आगे क्या करता है, क्योंकि उसने अपनी मांगें न माने जाने पर टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी है। सूत्र ने आगे कहा कि, 'सोशल मीडिया पर यह सारी बातें और पोस्टिंग देश में लोगों के नजरिए और बयानबाजी के लिए अच्छी हैं, लेकिन इनका कोई तुक नहीं बनता। अगर उन्हें भारत द्वारा हाथ न मिलाने से कोई समस्या है, तो यह भी अनिवार्य है।'












Click it and Unblock the Notifications