IND vs PAK: 'आज के दौर में क्या असली मोहब्बत होती है', हसीन जहां ने भारत-पाक मैच के बीच ये क्या कर दिया?
IND vs PAK Hasin Jahan: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच मोहम्मद शमी एक्स वाइफ हसीन जहां ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हसीन जहां इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है, जिस पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर (IND vs PAK Hasin Jahan)
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले मोहम्मद शमी पाकिस्तान के खिलाफ अपना दमखम दिखा रहे हैं। मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में पांच विकेट चटकाए थे। मोहम्मद शमी पाकिस्तान के खिलाफ भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे। मैच के बीच मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

'आज के दौर में क्या असली मोहब्बत होती है'
हसीन जहां ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस से पूछा कि आज के दौर में क्या असली मोहब्बत होती है? हसीन जहां के इस सवाल पर फैंस लगातार जवाब दे रहे हैं। कुछ फैंस ने हसीन जहां को बूढ़ी कहकर ट्रोल कर दिया। जबकि कुछ फैन ने कहा कि बिल्कुल आज के दौर में क्या असली मोहब्बत होती है। वहीं कुछ यूजर ने लिखा कि अब आखिर आपको किससे मोहब्बत हो गई है?
हसीन जहां ने लगाए थे कई आरोप
बता दें कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के साथ लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद हसीन जहां ने शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए। हसीन जहां ने शमी पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर भी इन आरोपों को उठाया, जिसके बाद शमी ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा था कि वे निर्दोष हैं और ये आरोप झूठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications