IND vs PAK: पापा को याद कर भावुक हो गए हार्दिक पांड्या, कहा- आज वो जिंदा होते तो पूरे ग्राउंड में दौड़ते

T20 World Cup 2022 India vs pakistan सुपर 12 के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से रौंद दिया है। रोमांचक अंदाज में मिली यह जीत हर देशवासी के लिए बेहद खास है। ऐसे में टीम इंडिया के हर खिलाड़ी के लिए भी यह जीत बहुत ही खास है। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही विश्व कप में जीत के साथ आगाज किया है। इस अहम जीत के बाद टीम के कई खिलाड़ियों को भावुक होते हुए भी देखा गया।

पापा को याद कर भावुक हुए हार्दिक पांड्या

पापा को याद कर भावुक हुए हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या और विराट कोहली मैच के बाद इमोशनल नजर आए। जहां कोहली विनिंग शॉट लगने के बाद इमोशनल हो गए तो वहीं हार्दिक पांड्या एक इंटरव्यू के दौरान अपने पापा को याद कर आंखों में आंसू ले आए। स्टार स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू के दौरान हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत को लेकर बात कर रहे थे कि तभी वो अपने पापा को याद करने लगे और इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए।

क्या कहा हार्दिक पांड्या ने?

क्या कहा हार्दिक पांड्या ने?

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं 10 महीने पहले तक इस ग्राउंड से दूर था और लग भी नहीं रहा था कि मैं यहां तक आ पाऊंगा। उन्होंने कहा कि यह जीत पापा के लिए है और अगर वो आज यहां होते तो खुद को रोक नहीं पाते और पूरे ग्राउंड में दौड़ लगाते। यह बात कहते-कहते हार्दिक पांड्या की आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान इरफान पठान और जतिन सप्रू ने पांड्या को गले लगाया और उन्हें सांत्वना दी। पांड्या ने आगे कहा कि मेरे पापा ने मेरे लिए बहुत बलिदान दिए, उन्होंने हमारे लिए शहर बदला जो मैं आज अपने बच्चों के लिए नहीं कर पाऊंगा।

पांड्या ने कोहली के साथ मिलकर की अहम साझेदारी

पांड्या ने कोहली के साथ मिलकर की अहम साझेदारी

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने आज पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 की पार्टनरशिप की, जिसने मैच को जिताने में अहम भूमिका निभाई। पांड्या ने 37 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। 29 साल के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपना यह प्रदर्शन अपने पिता को समर्पित किया, जिनका कुछ साल पहले ही निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+