साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी के बाद फिर से किया सेलिब्रेशन, अजीबोगरीब हरकत कर किया इशारा

IND vs PAK Final: पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का गन शॉट सेलिब्रेशन सभी ने देखा था, बाद में आईसीसी में इस मामले की सुनवाई हुई थी क्योंकि बीसीसीआई ने शिकायत की थी। आईसीसी ने साहिबजादा को इस तरह हिंसा वाले जश्न का कारण भी पूछा था, बाद में उन्होंने पठानी कल्चर में ऐसा होने का हवाला दिया था।

एशिया कप के फाइनल मैच में एक बार फिर से साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी जमाने के बाद जश्न मनाने का काम किया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में साहिबजादा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए फिफ्टी जड़कर फिर वही हरकत करने का प्रयास किया, जो पिछले मैच में की थी।

ind vs pak

पिछले मैच में साहिबजादा ने जिस तरह का सेलिब्रेशन किया था, इसके बाद आलोचना हुई लेकिन फर्क महसूस नहीं हुआ। इस बार एक बार फिर से उन्होंने उसी तरह का सेलिब्रेशन करने के लिए बल्ला भी उठा लिया था। इसके बाद शायद उनको पिछला काण्ड याद आ गया होगा।

तुरंत उन्होंने एपनिया सेलिब्रेशन बीच में रोककर बल्ले को निचले हिस्से से पकड़ते हुए हैंडल को ऊपर उठाकर ड्रेसिंग रूम और दर्शकों की तरफ इशारा किया। यह एक तरह से बंदूक की नली को ऊपर उठाने जैसा था। पूरा गन शॉट सेलिब्रेशन नहीं करते हुए सिर्फ बंदूक दिखाने जैसा इशारा किया था। इससे पता चल गया कि इरादा वो वही घटिया किस्म का था लेकिन आईसीसी के डर से उस इरादे को अंजाम तक नहीं पहुँचाया जा सका।

फिफ्टी जड़ने के बाद उनके इस सेलिब्रेशन की चर्चा सोशल मीडिया पर देखने को मिली। वह 38 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों के स्कोर पर आउट हुए। उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के आए।

उनके आउट होने के बाद फखर जमान 46 के निजी स्कोर पर चलते बने, अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप हो गए और आउट होते चले गए। पूरी पाकिस्तानी टीम 19.1 ओवर में 146 पर आउट हो गई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। बुमराह, वरुण और अक्षर को 2-2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+