IND vs PAK Final Match Free Me Kaise Dekhe: भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच फ्री में कैसे देखें? करें छोटा सा काम
IND vs PAK Final Match Free Me Kaise Dekhe: एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा फाइनल मैच रविवार को होने वाला है। भारत और पाकिस्तान पहली बार एशिया कप के इतिहास में खिताब के लिए आमने-सामने होंगे। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला अब तक के सबसे रोमांचक क्रिकेट फाइनल में से एक होने की उम्मीद है।
भारत ने दो बार दी है पाकिस्तान को पटखनी (IND vs PAK Final Match Free Me Kaise Dekhe)
भारत ने अपने सुपर फोर अभियान को श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक सुपर ओवर जीत के साथ समाप्त किया। अब उसकी निगाहें पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकर एशिया का चैंपियन बनने पर टिकी हैं। भारत ने इस टूर्नामेंट में पहले ही दो बार (14 और 21 सितंबर को) पाकिस्तान को मात दी है। ऐसे में भारतीय टीम जीत के सिलसिले को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।

IND vs PAK एशिया कप फ़ाइनल: मैच का समय और स्थान
तारीख़: 28 सितंबर, रविवार
स्थान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई (जहां भारत का रिकॉर्ड 2-0 है)
टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे
फ्री में ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप फाइनल मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony Liv) ऐप और फैनकोड (FanCode) ऐप पर उपलब्ध होगी। जो दर्शक यह मैच मुफ्त में देखना चाहते हैं, वे डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर इसका प्रसारण देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले को बिल्कुल फ्री में देखा जा सकता है।
पहले भी कई फाइनल में भिड़ चुकी है दोनों टीमें
यह पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप फाइनल में भिड़ेंगे, लेकिन दोनों टीमों का अन्य हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ने का इतिहास रहा है, जिसमें मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है। भारत ने 1985 में मेलबर्न में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ क्रिकेट और 2007 में जोहान्सबर्ग में T20 विश्व कप का फाइनल जीता था। पाकिस्तान ने 1986 और 1994 में शारजाह में हुए ऑस्ट्रल-एशिया कप और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जीत हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications