IND vs PAK: पाक के खिलाफ फाइनल में भारत की टीम में 2 बड़े बदलाव, ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs PAK Final Playing 11 Prediction: एशिया कप के अंतिम मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। फाइनल मैच में दोनों टीमों की तरफ से जोर लगाया जाएगा। टक्कर भी होगी लेकिन अंत में जीत उसी की होगी, जिसके गेम में दमखम देखने को मिलेगा। भारत का अब तक का सफर धांसू रहा है।

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को इसी इवेंट में दो बार हराया है, दोनों टीमों के बीच यह तीसरा मुकाबला है। ट्रॉफी उठाने के लिए इसे जीतना ही होगा। दोनों ही टीमों के लिए स्थिति करो या मरो वाली हो गई है। टीम इंडिया की लय अच्छी है लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पिछला मैच सुपर ओवर में चला गया था, वहां भारत ने जीत दर्ज की थी।

ind vs pak

आज के मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय माना जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ कुछ परिवर्तन हुए थे लेकिन फाइनल मैच में भारतीय टीम किसी तरह की कोई गलती की गुंजाइश नहीं छोड़ने वाली है। दो बदलाव टीम इंडिया में होते नजर आ रहे हैं।

IND vs PAK: फिटनेस एक बड़ा मुद्दा, 2 बदलाव तय

जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे की वापसी की संभावना है, जो संभवतः हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की जगह लेंगे। हालांकि टीम के सामने कुछ सवाल भी हैं, खासकर हार्दिक पंड्या की फिटनेस एक समस्या है। पिछले मैच में वह महज एक ओवर करने के बाद फील्ड छोड़कर चले गए थे। इसके अलावा तिलक वर्मा को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। इन दोनों की फिटनेस अगर ठीक रहती है, तो भारत की प्लेइंग इलेवन मजबूत दिखाई दे रही है।

भारत की संभावित एकादश

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की संभावित एकादश

साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, साइम अय्यूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+