IND vs PAK Final: भारत जीती तो ट्रॉफी देंगे PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी, सूर्यकुमार मिलाएंगे हाथ या फिर होगा बवाल?
IND vs PAK Final: दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के ब्लॉकबस्टर फाइनल से पहले कई तरह के विवादित घटनाएं हो चुकी है। इस बीच एक नया और बड़ा तनाव सामने आ गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने पुष्टि की है कि वह मैच के बाद विजेता टीम को एशिया कप की ट्रॉफी भेंट करेंगे।
मोहसिन नकवी विजेता टीम को देंगे ट्रॉफी (IND vs PAK Final)
हालांकि ACC प्रमुख का यह करना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीति और क्रिकेट संबंधों में मौजूदा तनाव को देखते हुए यह फैसला बहुत मायने रखता है। इस टूर्नामेंट में पहले भी दोनों टीमों के बीच तनाव देखने को मिला है। पिछले मुकाबलों में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों के सम्मान में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।

क्या कप्तान सूर्यकुमार मिलाएंगे हाथ?
ऐसे में नकवी की ट्रॉफी प्रेजेंटेशन स्टेज पर मौजूदगी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर भारत फाइनल जीतता है तो क्या भारतीय खिलाड़ी विशेष रूप से कप्तान सूर्यकुमार यादव PCB प्रमुख से ट्रॉफी स्वीकार करेंगे? अगर वे स्वीकार करते हैं तो क्या उनके बीच हाथ मिलाया जाएगा या फिर जानबूझकर चुप्पी या केवल औपचारिकता भर निभाई जाएगी?
क्या ट्रॉफी लेने से मना कर देगी टीम
बीसीसीआई ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारत शांत विरोध जताने के लिए नकवी के साथ सीधे संवाद से बच सकता है। कुछ रिपोर्टों में तो यह भी कहा गया है कि टीम ट्रॉफी सीधे PCB प्रमुख से लेने से इनकार कर सकती है, हालांकि ऐसा कदम दुनिया भर में बड़ी खबर बन जाएगी।
फाइनल से पहले पाकिस्तानी कप्तान का बयान
फाइनल से पहले के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी टीम के ऑन-फील्ड आक्रामक रवैये का जोरदार बचाव किया। उन्होंने हारिस रऊफ द्वारा किए गए विवादास्पद इशारों और साहिबजादा फरहान के जश्न पर माफी नहीं मांगी। आगा ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना तरीका होता है। अगर कोई मैदान पर आक्रामक होना चाहता है, तो क्यों नहीं? अगर आप एक तेज़ गेंदबाज़ से आक्रामकता छीन लेंगे, तो उसमें बचेगा ही क्या?












Click it and Unblock the Notifications