IND vs PAK: टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने किया खुलासा, ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में क्यों नहीं मिली जगह

एशिया कप 2022 का दूसरा मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 28 अगस्त: एशिया कप 2022 का दूसरा मैच आज भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। नसीम शाह आज पाकिस्तान की ओर से अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 13 टेस्ट में 33 और 3 वनडे में 10 विकेट चटकाए हैं। वहीं भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर प्लेइंग 11 में दिनेश कार्तिक को जगह मिली है, ऐसे में पंत को बाहर बैठना होगा। टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने बताया कि आखिरी क्यों ऋषभ पंत को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है।

मुश्किल निर्णय था

मुश्किल निर्णय था

रोहित शर्मा जब टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे तो पूरा स्टेडियम दर्शकों के शोर से गूंज रहा था। इस बीच रोहित शर्मा ने कहा कि सच बताऊं तो मुझे नहीं लगता कि टॉस महत्वपूर्ण है। हमें बस यहां अच्छा क्रिकेट खेलना है। हम इस मैदान पर पहले आईपीएल खेल चुके हैं, ऐसे में उम्मीद है कि हमारे लिए पिच अच्छी साबित होगी। ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को प्लेइंग 11 के लिए चुनना बहुत मुश्किल निर्णय था। ऐसे में हमने दुखी मन से पंत को बेंच पर बैठाया। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में आवेश खान को प्लेइंग 11 में जगह मिली है। यह मुकाबला हमारे लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर हम विरोधी टीम के बारे में सोचना नहीं चाहते हैं। बस जो गलतियां कर रहे हैं उसे सुधारना चाहते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

  • भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
  • पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
  • पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हैदर अली, खुशदिल शाह, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+