क्रिकेट जगत में हड़कंप! IND vs PAK महामुकाबला होगा रद्द? PCB की वजह टूट सकता है करोड़ों फैंस का दिल
T20 World Cup, IND vs PAK: अगले महीने शुरू हो रहे आईसीसी (ICC) टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के विरोध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अब भारत के खिलाफ होने वाले हाई-प्रोफाइल मुकाबले के बहिष्कार पर विचार कर रहा है। यह मामला महज एक क्रिकेट मैच का नहीं, बल्कि आईसीसी के भीतर बदलती गुटबाजी और गवर्नेंस का बन गया है।
बांग्लादेश को किया गया वर्ल्ड कप से बाहर (T20 World Cup, IND vs PAK)
पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब आईसीसी ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर करने का फैसला किया। दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों की वजहों से वेन्यू बदलने की मांग की थी, जिसे आईसीसी के अधिकांश सदस्यों ने खारिज कर दिया। बोर्ड की वोटिंग में बांग्लादेश के पक्ष में सिर्फ पाकिस्तान का वोट पड़ा, जबकि विपक्ष में 14 वोट पड़े।

पाकिस्तान कर सकती है भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार
PCB चीफ मोहसिन नकवी का तर्क है कि जब भारत और पाकिस्तान के मैचों के लिए 'हाइब्रिड मॉडल' या न्यूट्रल वेन्यू की व्यवस्था की जा सकती है, तो बांग्लादेश के साथ ऐसा भेदभाव क्यों? पाकिस्तान इसे एक सदस्य देश की संप्रभुता और समानता के मुद्दे के रूप में देख रहा है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के पास दो विकल्प हैं। पहला टूर्नामेंट से पूरी तरह हट जाना जो काफी जोखिम भरा है। दूसरा केवल भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करना।
मैच नहीं खेलने पर क्या होगा?
भारत के खिलाफ मैच न खेलने की स्थिति में पाकिस्तान को केवल दो अंकों का नुकसान होगा, लेकिन वह टूर्नामेंट में बना रहेगा। इस फैसले से PCB को ब्रॉडकास्ट और गेट-मनी से मिलने वाले राजस्व का एक बड़ा हिस्सा गंवाना पड़ सकता है। अंतिम फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ मोहसिन नकवी की मुलाकात के बाद लिया जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान में क्रिकेट से जुड़े बड़े फैसले अक्सर सरकार के हस्तक्षेप के बाद ही होते हैं।
ICC की सख्त चेतावनी
आईसीसी ने पाकिस्तान के इस संभावित रुख पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। यदि पाकिस्तान बहिष्कार करता है, तो उस पर गंभीर प्रतिबंध लग सकते हैं। इसके अलावा अन्य सदस्य देशों के साथ पाकिस्तान के भविष्य के मैचों पर खतरा पड़ सकता है। वहीं पाकिस्तान को भविष्य के एशिया कप टूर्नामेंटों से बाहर किया जा सकता है। जबकि विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने के लिए उनके संबंधित बोर्ड से NOC नहीं दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications