IND vs PAK: भारत की जीत के बाद ट्रॉफी-मेडल लेकर भाग गए मोहसिन नकवी? BCCI को आया गुस्सा! अब होगा बड़ा बवाल!
IND vs PAK BCCI On Mohsin Naqvi: एशिया कप 2025 फ़ाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत की जीत के बाद का जश्न एक बड़े विवाद में बदल गया। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से मना करने के बाद यह विवाद खड़ा हुआ। लेकिन, बात तब और बिगड़ गई जब नक़वी न केवल एशिया कप की ट्रॉफी बल्कि भारतीय टीम के विजयी मेडल भी अपने साथ ले गए।
ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए नकवी (IND vs PAK BCCI On Mohsin Naqvi)
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस पूरी घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने एएनआई को बताया कि भारतीय टीम ने नक़वी से ट्रॉफी न लेने का फैसला किया था, लेकिन इसका यह मतलब नहीं था कि वह ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले जाएंगे। सैकिया ने नकवी की इस हरकत को बचकाना बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रॉफी और मेडल जल्द ही भारत को लौटा दिए जाएंगे।

ICC की बैठक में होगा विरोध
बीसीसीआई ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और अगले महीने नवंबर में दुबई में होने वाले ICC सम्मेलन में इस मुद्दे को उठाने का फैसला किया है। सैकिया ने कहा क अगली कॉन्फ्रेंस में हम ACC के अध्यक्ष के इस हरकत के खिलाफ एक बहुत गंभीर और बहुत मजबूत विरोध दर्ज कराने जा रहे हैं। नक़वी के अडियल रवैये के कारण पुरस्कार वितरण समारोह में एक घंटे की देरी हुई।
जीत के बाद हुआ बवाल
शुरू में यह तय हुआ था कि भारतीय टीम अमीरात क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी से ट्रॉफी लेगी, लेकिन नकवी मंच पर बने रहे और ट्रॉफी देने की इच्छा जताते रहे। समारोह उस समय अचानक समाप्त हो गया जब होस्ट साइमन डूल ने यह घोषणा की कि मुझे एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा सूचित किया गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम आज रात अपने पुरस्कार नहीं लेगी। इसके साथ ही, यह मैच के बाद का प्रस्तुति समारोह समाप्त होता है।












Click it and Unblock the Notifications