‘वो वर्ल्ड कप का मैच याद करो, वैसे ही खेलना है’, भारत से भिड़ने से पहले Babar Azam ने दी ये स्पीच

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें दो-दो हाथ करती नजर आएंगी।

नई दिल्ली, 28 अगस्त: आखिरकार रविवार आ ही गया, आज दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दुनिया की दो कट्टर प्रतिद्वंदी टीमें भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। जब से एशिया कप का शेड्यूल जारी हुआ था, तब से फैंस 28 अगस्त का इंतजार कर रहे थे, वो इंतजार आज पूरा होने जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें दो-दो हाथ करती नजर आएंगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले पाक कैप्टन बाबर आजम (Babar Azam) की एक स्पीच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बाबर ने दी जोरदार स्पीच

बाबर ने दी जोरदार स्पीच

टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें कप्तान बाबर आजम साथी खिलाड़ियों में जोश भरते और उन्हें एक जोरदार स्पीच देते हुए नजर आए। वीडियो में आजम ने कोचिंग स्टाफ की मौजूदगी में खिलाड़ियों से कहते हैं कि आप सभी पिछले साल हुए वर्ल्ड कप का मैच याद करो, इस मैच में भी वैसे ही खेलना है।

क्या बोले बाबर?

क्या बोले बाबर?

बाबर आजम ने कहा, "इस बॉडी लैंग्वेज से खेलना है, जैसे हम लोग खेलते हैं, जैसा हम लोगों ने वर्ल्ड कप मैं खेला था। उस मैच को याद करो, पीछे जाके याद करो। याद करोगे तो सारे चीजें याद आ जाएंगी, वो तैयारी याद आ जाएगी। अच्‍छी तैयारी वही होगी जो आप इधर करते हो, वही उधर जाके करो। तो रिजल्ट जरूर आएगा। विश्वास रखो। मैं जानता हूं कि हमारा मैन फास्ट बॉलर नहीं है। वह नहीं है, लेकिन उसकी कमी मेहसूस मत होने देना, विशेष रूप से तेज गेंदबाज। आपको सफलता मिले!"

10 विकेट से हारा था भारत

10 विकेट से हारा था भारत

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने इतिहास रचते हुए पहली बार भारत को विश्व कप में धूल चटाई थी। ठीक 10 महीने पहले वो टी20 वर्ल्ड कप का वो मुकाबला भी दुबई में ही खेला गया था, जहां विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने 151-7 का स्कोर बनाया था। पाक टीम ने 152 रन का टारगेट 18वें ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया था। 10 विकेट से मिली ऐतिहासिक जीत में मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 79 और बाबर ने 68 रन की नाबाद पारी खेली थी।
वहीं, भारतीय टॉप ऑर्डर की धज्जियां उड़ाने वाले शाहीन शाह अफरीदी को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था। शाहीन ने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को आउट किया था।

अफरीदी नहीं है टूर्नामेंट का हिस्सा

अफरीदी नहीं है टूर्नामेंट का हिस्सा

पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी के सबसे बड़े हथियार शाहीन शाह अफरीदी घुटने में लगी चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो गए हैं। उनका बाहर होने पाक टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बता दें कि जुलाई में हुए श्रीलंका दौरे पर गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान शाहीन के दाहिने घुटने के लिगामेंट में चोट लग गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी ने शाहीन को 4-6 सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। एशिया कप के अलावा वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो गए हैं।

ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान: फखर जमान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), खुशदिल शाह, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह, उस्मान कादिर, शाहनवाज दहानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+