IND vs PAK: एशिया कप में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? इस दिन होगा अगला हाई-वोल्टेज मुकाबला, तारीख पक्की!
IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) में भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से एक बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। रविवार को हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर ग्रुप-स्टेज में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की एक और भिड़ंत होगी।
21 सितंबर को फिर भिड़ेगी दोनों टीमें (IND vs PAK Asia Cup 2025)
भारत ने अब तक अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक हासिल कर लिए हैं और टीम का नेट रन रेट +4.793 है। इससे यह साफ हो गया है कि भारत ग्रुप ए से सुपर-4 में जगह बना चुका है। पाकिस्तान ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता और एक हारा है। टीम के पास 2 अंक हैं और नेट रन रेट +1.649 है। अगर पाकिस्तान 17 सितंबर को होने वाले मैच में यूएई को हरा देता है तो वह भी सुपर-4 में पहुंच जाएगा। इस स्थिति में 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान सुपर-4 के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगे।

कैसे बाहर हो सकता है पाकिस्तान?
हालांकि पाकिस्तान की राह पूरी तरह आसान नहीं है। यूएई ने ओमान के खिलाफ जीत दर्ज कर ली है। अब अगर यूएई अपना अगला मैच जीत लेता है तो पाकिस्तान सुपर-4 से बाहर हो जाएगा। इस स्थिति में 21 सितंबर को भारत का मुकाबला यूएई से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला कोई भी मैच हमेशा हाई-वोल्टेज क्लैश माना जाता है।
अब तक मजेदार रहा है एशिया कप
बता दें कि इस बार एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिन्हें दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। दोनों ग्रुप से कई दिलचस्प मैच देखने को मिले हैं। कुछ टीमों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, तो वहीं कुछ बड़े नाम वाली टीमें चौंकाने वाले ढंग से संघर्ष करती नज़र आई हैं। यही वजह है कि हर मैच का रोमांच और बढ़ गया है। ग्रुप स्टेज राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा रहा है। यानी हर टीम अपने ग्रुप की बाकी सभी टीमों से मुकाबला करेगी।
ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-4 में चार टीमों के बीच मुकाबला होगा और यहां से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा












Click it and Unblock the Notifications