IND vs PAK: फखर जमां के आउट होते ही रोने लगा पूरा पाकिस्तान? अंपायर पर लगा दिया गंभीर आरोप

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच शुरुआत से ही रोमांच देखने को मिला। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में तीसरे ओवर में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां को आउट दिए जाने पर पाकिस्तानी फैंस ने अंपायरिंग पर सवाल उठाए हैं।

सैमसन ने पकड़ा बेहतरीन कैच (IND vs PAK Asia Cup 2025)

यह घटना हार्दिक पांड्या के ओवर में हुई। उन्होंने एक धीमी गेंद फेंकी, जिस पर फखर जमां चकमा खा गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में चली गई। संजू ने आगे बढ़कर कैच पकड़ा। हालांकि रिप्ले देखने के बाद पाकिस्तानी फैंस का मानना था कि गेंद जमीन को छूकर सैमसन के हाथ में गई थी। तीसरे अंपायर ने गहन जांच के बाद इसे क्लीन कैच मानते हुए आउट दे दिया।

IND vs PAK 1

आउट होने पर फखर जमां हुए हैरान

फखर जमां इस फैसले से हैरान रह गए। आउट दिए जाने के बाद उन्होंने गुस्से में अपने बल्ले से पैड पर प्रहार किया और निराश होकर पवेलियन लौट गए। मैदान पर मौजूद भारतीय खिलाड़ियों ने इस फैसले का जश्न मनाया, लेकिन दूसरी ओर पाकिस्तान के समर्थक सोशल मीडिया पर भड़क उठे। कई फैंस का कहना था कि अंपायरों ने जल्दबाजी में गलत निर्णय दिया और बल्लेबाज को जीवनदान नहीं मिला।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फखर जमां आउट होने से पहले बेहद खतरनाक मूड में नजर आ रहे थे। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर लगातार दो चौके जड़ दिए थे और हार्दिक पांड्या की गेंद पर भी एक बेहतरीन शॉट खेला। अगर वह लंबे समय तक टिक जाते तो पाकिस्तान के लिए बड़ा स्कोर बनाना आसान हो सकता था। भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। वहीं, पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज और खुशदिल शाह की जगह फहीम अशरफ और हुसैन तलत को मौका दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+