IND vs PAK: 'ये हार बर्दाश्त से बाहर, भारत 200 भी कर देता', शर्मनाक हार पर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा
IND vs PAK Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की। इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर 105 रनों की जबरदस्त ओपनिंग साझेदारी की, जिसने भारत की जीत की नींव रखी। शुभमन गिल ने भी 28 गेंदों पर 47 रन का अहम योगदान दिया।
भारत ने आसानी से जीता मैच (IND vs PAK Asia Cup 2025)
हालांकि, भारत को सूर्यकुमार यादव (0) और संजू सैमसन (13) के जल्दी आउट होने से थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन तिलक वर्मा (30 नाबाद) और हार्दिक पांड्या (7 नाबाद) ने पारी को संभाला और भारत को आसानी से जीत दिला दी। भारत की इस शानदार जीत के बाद, कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने पाकिस्तान के प्रदर्शन की जमकर आलोचना की और भारत की तारीफ की।

शोएब अख्तर का फूटा गुस्सा
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीवी शो 'गेम ऑन है' पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी और कोचिंग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आपको यह समझना होगा कि बल्लेबाजी की गुणवत्ता बिल्कुल नहीं है। कौशल की कमी है। या तो आप बड़े शॉट खेलते हैं या रुक जाते हैं। पहले हमारे पास डिफेंस करने वाले बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान थे। हमने उन्हें बाहर कर दिया।
भारत 200 रन भी आसानी से कर लेता
अब हमारे पास हिटर्स हैं। ईमानदारी से कहूं तो, यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट है। आप किस तरह के शॉट खेल रहे हैं? कोच से भी सवाल पूछा जाना चाहिए। अख्तर ने पाकिस्तान की गेंदबाजी को भी कमजोर बताया, यह कहते हुए कि अगर लक्ष्य 200 रन भी होता तो भारत उसे आसानी से चेज कर लेता। वहीं भारतीय क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने भारत की बल्लेबाजी, खासकर अभिषेक शर्मा की तारीफ की।
भोगले ने अभिषेक की तारीफ
भोगले ने कहा कि भारत ने दबाव और मैदान पर हुई बहस के बावजूद शांत रहकर खेला। भोगले ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि जिस भी एंगल से देखें, माहौल अच्छा नहीं था। जो टीम शांति से खेलती है और भावनाओं में नहीं बहती, वही सबसे अच्छा प्रदर्शन करती है। अभिषेक शर्मा में कुछ खास है। उनकी बल्लेबाजी विस्फोटक थी, फिर भी वे शांत रहे।












Click it and Unblock the Notifications