IND vs PAK Final: PCB ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ क्यों की शिकायत? क्या फाइनल से पहले ही मान ली हार!
IND vs PAK Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 के फाइनल से ठीक पहले भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान से बाहर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) में शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले PCB ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ भी दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज की थी।
अर्शदीप सिंह पर क्यों हुई कार्रवाई? (IND vs PAK Asia Cup 2025 Final)
जियो टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने सुपर 4 मुकाबले के बाद हुई घटना के लिए अर्शदीप सिंह के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। यह पूरा विवाद रविवार, 21 सितंबर को हुए भारत बनाम पाकिस्तान सुपर 4 मैच के दौरान शुरू हुआ। उस मैच में पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने भारतीय दर्शकों द्वारा "कोहली, कोहली" के नारे लगाए जाने पर मैदान पर एक भड़काऊ इशारा किया था। रऊफ ने दर्शकों की ओर '6-0' का इशारा किया और उसके बाद हवाई जहाज़ों को मार गिराने का अभिनय किया।

इस वजह से अर्शदीप सिंह की हुई शिकायत
हारिस रऊफ की इस हरकत पर भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने मैदान पर ही प्रतिक्रिया दी। अर्शदीप ने रऊफ के इस कृत्य के जवाब में एक अशोभनीय इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसी कार्रवाई को PCB ने आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए ICC में शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर कुछ भारतीय फैंस इस मामले को लेकर कह रहे हैं कि पाकिस्तान मैच से पहले हार गया है, इस वजह से ऐसी हरकतें कर रहा है।
पिछले दो मैचों में भारत को मिली है जीत
मैदान के बाहर के तनाव के बावजूद फैंस एशिया कप 2025 के फाइनल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार है जब ये दो चिर-प्रतिद्वंद्वी फाइनल में आमने-सामने होंगे। टूर्नामेंट में अब तक भारत का प्रदर्शन अजेय रहा है और उन्होंने अपने दोनों पिछले मुकाबलों में पाकिस्तान को हराया है। सुपर 4 के सबसे हालिया मुकाबले में, शुभमन गिल (47) और अभिषेक शर्मा (74) की शानदार शुरुआत ने भारत को जीत दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications