IND vs PAK: 'ऊंची दुकान फीके पकवान', नहीं सुधरेगा पाकिस्तान, 34 रन में गंवाए 8 विकेट

IND vs PAK Final: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला एकतरफा होता दिख रहा है। जिस पाकिस्तान ने तूफानी शुरुआत की थी, वह भारतीय गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान (57 रन) ने फखर ज़मां के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 84 रनों की शानदार साझेदारी करके एक मज़बूत आधार दिया था, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों ने फैंस को निराश ही किया। पाकिस्तान की टीम 146 रन पर ऑल आउट हो गई।

कुलदीप और वरुण का कहर (IND vs PAK Final)

साहिबजादा फरहान को वरुण चक्रवर्ती ने आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। जिसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। पाकिस्तान ने अपने आखिरी 8 विकेट सिर्फ 34 रन के अंदर गंवा दिए, जो उनकी बल्लेबाज़ी के खराब प्रदर्शन को बताता है। भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती सबसे ज़्यादा प्रभावी रहे।

IND vs PAK 1

वरुण चक्रवर्ती ने किया कमाल

वरुण चक्रवर्ती ने पहले साहिबजादा फरहान (57) को आउट किया और फिर खतरनाक दिख रहे फखर ज़मां (46) को भी चलता किया, जब वह अपने अर्धशतक के करीब थे। कुलदीप यादव ने तो पाकिस्तानी खेमे को हिलाकर रख दिया। उन्होंने सैम अयूब (14), कप्तान सलमान आगा (8), शाहीन अफरीदी (0) और फहीम अशरफ (0) को पवेलियन भेजा। कुलदीप ने मैच में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए।

'ऊंची दुकान फीके पकवान'

अक्षर पटेल ने भी स्पिनरों का बखूबी साथ दिया. उन्होंने मोहम्मद हारिस (0) और हुसैन तलत को आउट कर पाकिस्तान के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। आखिर में अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को बोल्ड करके पाकिस्तान को नौवां झटका दिया। पाकिस्तान ने जिस तेज़ी से अपने विकेट गंवाए हैं, उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि 'ऊंची दुकान फीके पकवान' बड़ी शुरुआत के बावजूद टीम लय बरकरार नहीं रख सकी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मज़बूत कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+