IND vs PAK: भारत की हार पर बोले अर्शदीप के पिता; फैंस गुस्से में कुछ बोले देते हैं, हम इसे पॉजिटिव ले रहे

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा चर्चा इस समय अर्शदीप सिंह को लेकर हो रही है। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने आसिफ अली का आसान सा कैच ड्राप कर दिया।

नई दिल्ली, 5 सितंबर: रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच से ज्यादा चर्चा इस समय अर्शदीप सिंह को लेकर हो रही है। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने आसिफ अली का आसान सा कैच ड्राप कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। पाकिस्तान की जीत के साथ ही अर्शदीप को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। आलम यहां तक है कि उन्हें खालिस्तानी तक बता दिया गया है। उनका नाम विकिपीडिया पर खालिस्तान से भी जोड़ दिया गया। हालांकि इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा है। क्रिकेटर्स, खिलाड़ियों से लेकर देशवासी तक सभी उनके समर्थन में आ गए हैं।

फैंस चाहते हैं टीम जीते

फैंस चाहते हैं टीम जीते

अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह ने न्यूज एजेंसी से कहा, प्रशंसकों को यही उम्मीद होती है कि उनकी टीम जीते। जब टीम नहीं जीत पाती तो गुस्सा होकर कुछ बोल देते हैं, हम इसे पॉजिटिव ले रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल हो सकता है। हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे। वहीं इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में अर्शदीप सिंह की मां ने कहा था कि अगर आखिरी ओवर में 12-13 रन होते तो हम मैच जीत जाते।

मुकाबले का हाल

मुकाबले का हाल

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 182 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। भारत की ओर से रोहित शर्मा-केएल राहुल ने 28-28 और विराट कोहली ने 60 रन की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों पर 71 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों पर 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

अर्शदीप सिंह का करियर

अर्शदीप सिंह का करियर

अर्शदीप सिंह ने अपने करियर में अब तक 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 18.07 की औसत और 7.26 की इकॉनमी से 13 विकेट चटकाए हैं। 12 रन देकर 3 विकेट इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अर्शदीप ने 6 मुकाबले खेले हैं और 21 विकेट झटके हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में तेज गेंदबाज ने 17 मैचों में 21 विकेट लिए हैं। वहीं 60 टी20 मैचों में सिंह ने 24.05 की औसत और 7.86 की इकॉनमी से उन्होंने 69 शिकार किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+