पाक से हैंडशेक- मांजरेकर से भिड़ गए जडेजा, पाकिस्तानी प्लेयर्स की मक्कारी दिखाकर की बोलती बंद

IND vs PAK: पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किये गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पिछले साल एशिया कप में भारत और पाक के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया था। टॉस से लेकर मैच खत्म होने तक हाथ नहीं मिलाया गया। अब कोलंबो में आज टी20 विश्व कप मैच में भी भारत ऐसा ही करने वाला है। इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सवाल खड़ा कर दिया। जवाब देने के लिए अजय जडेजा आए और सोशल मीडिया पर मांजरेकर से भिड़ गए।

संजय मांजरेकर की यह आदत रही है कि वह सोशल मीडिया और कमेंट्री बॉक्स में चुभने वाली बातें करते हैं। इसी वजह से रवींद्र जडेजा ने भी एक बार उनको औकात दिखाई थी और बीसीसीआई ने कमेंट्री से उनको बैन कर दिया था। आज भी कुछ वही हुआ है, उन्होंने एक विवादित ट्वीट किया।

jadeja

संजय मांजरेकर की विवादित हरकत

मांजरेकर ने लिखा कि यह 'हाथ न मिलाने' वाली बात भारत ने शुरू की है, जो पूरी तरह बचकानी लगती है। हमारे जैसे देश को यह शोभा नहीं देता। या तो खेल की भावना के साथ ठीक से खेलिए, नहीं तो फिर खेलिए ही मत।

मांजरेकर की बात का जवाब देने के लिए इस बार भी जडेजा आए लेकिन यह रवींद्र नहीं बल्कि अजय जडेजा था। फहीम अशरफ का वह पोस्ट उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बताया कि कैसे पाकिस्तानी प्लेयर्स ने भारत का ऑपरेशन सिंदूर के समय मजाक बनाया था। जडेजा ने यह भी लिखा कि हाथ मिलाका जरूरी नहीं होता है। लोगों ने इस मामले पर जडेजा का सपोर्ट किया है।

अजय जडेजा का करारा पलटवार

उन्होंने अपने ट्वीट से मांजरेकर को जवाब देते हुए लिखा कि संजय, अब आप मुझे एक भी मौजूदा भारतीय क्रिकेटर का नाम बताइए जिसने ऑपरेशन सिंधूर के दौरान पाकिस्तान का मजाक उड़ाया हो। आपको कोई नहीं मिलेगा, यही फर्क है। हाथ मिलाना कोई अनिवार्य नियम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+