Who Is Ayush Badoni: कौन हैं आयुष बडोनी, IND vs NZ सीरीज के लिए भारतीय टीम में हुई सरप्राइज एंट्री

Who Is Ayush Badoni: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दूसरे वनडे से पहले एक बुरी खबर भी सामने आई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। लेकिन इस बीच फैंस के बड़ी खबर यह है कि उनकी जगह दिल्ली के धाकड़ खिलाड़ी आयुष बडोनी (Ayush Badoni) को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह सुंदर की जगह टीम में खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं ईशान किशन (Ishan Kishan) को वनडे टीम के लिए एक बार फिर नजरअंदाज किया गया।

मैच के दौरान वाशिंगटन सुंदर को लगी चोट (IND vs NZ)

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान वाशिंगटन सुंदर को अपनी गेंदबाजी के वक्त बाईं पसली में तेज़ दर्द महसूस हुआ। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने गहन जांच के बाद उन्हें बाकी बचे दो मैचों के लिए आराम देने का फैसला किया है। सुंदर जल्द ही एक्सपर्ट की राय लेंगे, जिसके बाद उनकी रिकवरी पर फैसला होगा।

IND vs NZ 1

कौन हैं आयुष बदोनी? (Who Is Ayush Badoni)

आयुष बडोनी घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और आईपीएल (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते हैं। उन्हें 'मिस्टर 360' की शैली में बल्लेबाजी करने के लिए जाना जाता है। साल 2022 के आईपीएल मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस (20 लाख रुपये) पर खरीदा था। उस समय लखनऊ के मेंटर रहे गौतम गंभीर ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन पर दांव खेला।

ऐसा रहा है बडोनी का फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड

बडोनी का फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड लाजवाब है। उन्होंने 21 मैचों में 57 से ज्यादा की औसत से 1681 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक (205*) भी शामिल है। टी20 फॉर्मेट में भी उनके नाम 1788 रन दर्ज हैं। बडोनी को बड़े शॉट्स खेलने और दबाव में मैच फिनिश करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन कर उनकी अहमियत साबित की थी।

सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया अब राजकोट में दूसरा वनडे खेलेगी। आयुष बडोनी सीधे राजकोट पहुंचकर टीम इंडिया के स्क्वॉड से जुड़ेंगे। सुंदर के बाहर होने के बाद बडोनी और नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में भारत के पास दो युवा ऑलराउंडर विकल्प मौजूद हैं।

भारत का अपडेटेड स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और आयुष बडोनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+