क्या Shreyas Iyer ने कर ली है शादी! खूबसूरत हसीना ने बताया अपना पति? बच्चों को लेकर बड़ा खुलासा
IND vs NZ Shreyas Iyer: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने दमदार जीत दर्ज की। रविवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में भारत ने चार विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। रिल मिचेल, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने 300 रन बनाए जिसे भारत ने 49 ओवर में हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारत की इस जीत में श्रेयस अय्यर का भी अहम रोल रहा।
श्रेयस अय्यर की दमदार वापसी (IND vs NZ Shreyas Iyer)
चोटिल होने के बाद लंबे समय तक श्रेयस अय्यर भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वह बतौर उपकप्तान एक बार फिर टीम में शामिल किए गए। श्रेयस अय्यर ने अपने पहले ही मुकाबले में 49 रनों की पारी खेलकर अपना फॉर्म साबित किया। अय्यर भले ही अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक ले जाने में उनका अहम योगदान रहा।

अय्यर को पति मानती हैं ये हसीना
कुछ महीने पहले 'बिग बॉस 18' फेम ईडन रोज ने श्रेयस अय्यर को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। ईडन ने अपने दिल की बात खुलकर सामने रखी। उन्होंने बताया कि वह श्रेयस अय्यर की बहुत बड़ी फैन हैं, लेकिन यह प्रशंसा केवल खेल तक सीमित नहीं है। ईडन ने यहां तक कह दिया कि वह मन ही मन श्रेयस को अपना पति मान चुकी हैं।
बच्चों को लेकर कही थी ये बात
ईडन ने अपने भविष्य के सपनों का जिक्र करते हुए कहा था कि वह खुद को श्रेयस के दो बच्चों की मां के रूप में देखती हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैला। अय्यर के इस धमाकेदार पारी के बाद एक बार फिर ईडन फैंस के बीच चर्चाओं में आ गई हैं। हालांकि, अब तक श्रेयस अय्यर की तरफ से इस "एकतरफा प्यार" पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
कौन हैं ईडन रोज?
ईडन रोज का जन्म और परवरिश दुबई में हुई है। बचपन से ही एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया का सपना देखने वाली ईडन अपने पैशन को पूरा करने के लिए भारत आईं। हालांकि, यहां तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। लगभग तीन साल के कड़े संघर्ष के बाद साल 2023 में उन्हें साउथ के दिग्गज सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म 'रावणसुरा' में एक धमाकेदार आइटम नंबर करने का मौका मिला। इस गाने से उन्होंने रातों-रात अपनी पहचान बनाई, लेकिन असली लाइमलाइट उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से मिली।












Click it and Unblock the Notifications