IND vs NZ: भारत का अगला मैच कब है? साउथ अफ्रीका को हराने के बाद अब इस टीम से होगा सामना, चेक करें शेड्यूल
IND vs NZ ODI Schedule 2026: दक्षिण अफ्रीका को मात देने के बाद अब टीम इंडिया नए साल में न्यूजीलैंड की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद टी-20 सीरीज में भी भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर अपना दबदबा जारी रखा। साउथ अफ्रीका के बाद अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से होना है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत (IND vs NZ ODI Schedule 2026)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत के हीरो विराट कोहली रहे। कोहली ने महज 3 मैचों में 302 रन बनाकर अपनी बादशाहत साबित की। वहीं, रोहित शर्मा ने भी 146 रनों का अहम योगदान दिया। अब भारतीय फैंस की नजरें जनवरी 2026 में होने वाली भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज पर टिकी हैं। साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिहाज से यह सीरीज काफी जरूरी है।

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला
भारतीय टीम 11 जनवरी 2026 से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी करेगी। यह सीरीज घरेलू मैदानों पर खेली जाएगी, जिसमें वडोदरा, राजकोट और इंदौर जैसे शहर शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे कोताम्बी स्टेडियम वडोदरा में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी कमर कस ली है।
रोहित-कोहली फिर करेंगे कमाल
हालांकि आधिकारिक टीम की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन यह पुष्टि हो गई है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा होंगे। शुभमन गिल की पैर की चोट को देखते हुए, केएल राहुल को टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का नेतृत्व अनुभवी मिचेल सैंटनर करने की संभावना है।
किसका पलड़ा भारी
वनडे फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कड़ा मुकाबला रहा है। कुल 31 मैचों में से भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 12 बार जीत हासिल की है। भारत में क्रिकेट फैंस इस सीरीज का आनंद स्टार स्पोर्ट्स और जियो-हॉटस्टार ऐप पर ले सकते हैं। न्यूजीलैंड में इसका प्रसारण स्काई टीवी पर किया जाएगा।
संभावित भारतीय स्क्वाड: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला ODI: 11 जनवरी, 2026 (रविवार) - कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा - 1:30 PM (IST)
दूसरा ODI: 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) - निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट - 1:30 PM (IST)
तीसरा ODI: 18 जनवरी, 2026 (रविवार) - होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर - 1:30 PM (IST)












Click it and Unblock the Notifications