IND vs NZ ODI इतिहास के 5 सबसे हाई-स्कोरिंग मैच, हेड-टू-हेड में कौन रहा आगे?
IND vs NZ ODI Highest Scores: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने में बेहद कम दिनों का समय रह गया है। 11 जनवरी से इन दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। वनडे अंतरराष्ट्रीय (ODI) क्रिकेट के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए हैं। इन मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। दिलचस्प बात यह है कि जब भी भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा किया है, जीत हमेशा 'मेन इन ब्लू' की ही हुई है।
साल 2023 के वर्ल्ड कप में हुआ कमाल (IND vs NZ ODI Highest Scores)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सबसे बड़ा स्कोर साल 2023 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दौरान बना। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 397 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। करीब 8 रन प्रति ओवर की रफ्तार से बने इस स्कोर का पीछा करना न्यूजीलैंड के लिए नामुमकिन साबित हुआ और भारत ने एक यादगार जीत दर्ज की।

साल 2009 में बनाए थे 392 रन
विदेशी धरती पर भी भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा हमेशा रहा है। साल 2009 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में भारत ने 392 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। उस समय के हिसाब से यह स्कोर अविश्वसनीय था। कीवी टीम इस दबाव को झेल नहीं पाई और भारत ने विदेशी जमीन पर एक जोरदार जीत हासिल की।
भारत ने 9 विकेट जीता था मैच
इंदौर का होलकर स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री और रनों के लिए जाना जाता है। 2023 में यहां खेलते हुए भारत ने 385 रन बनाए। हालांकि भारत ने 9 विकेट खोए, लेकिन बल्लेबाजों के आक्रामक रुख ने टीम को एक ऐसे स्कोर तक पहुंचा दिया, जहां से न्यूजीलैंड की हार लगभग तय हो गई थी। भारत ने इस मैच को भी बड़े अंतर से जीता।
हैदराबाद में रहा भारत का दबदबा
साल 1999 के दौरान हैदराबाद में भारत ने मात्र 2 विकेट खोकर 376 रन बनाए थे। उस दौर में 350 से ऊपर का स्कोर बनाना बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी। इसके बाद साल 2003 में यानी ठीक चार साल बाद इसी मैदान पर भारत ने फिर से 353 रनों का स्कोर बनाया। इन दोनों ही मौकों पर न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी और स्कोर के दबाव के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई।












Click it and Unblock the Notifications