VIDEO: मोहम्मद शमी ने अपनी गेंद पर तेजी से आए कैच को पकड़ किया हैरान, वीडियो वायरल
भारतीय टीम की तरफ से नई गेंद पर बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। शमी ने धाकड़ कैच पकड़।

IND vs NZ 2nd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। नई गेंद के साथ मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने कीवी बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लगातार अंतराल पर आउट होते रहे। इस बीच शमी के एक कैच की काफी चर्चा हो रही है जिसमें उन्होंने गेंदबाजी भी खुद ही की थी। अपनी गेंद पर शमी ने एक बेहतरीन कैच पकड़ कर हर किसी को हैरान कर दिया है।
शमी ने कर दिया हैरान
यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के सातवें ओवर के दौरान देखने को मिली। सातवें ओवर की पहली गेंद मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को डाली थी। बल्लेबाज इस गेंद को संभाल नहीं पाया और गेंदबाज की दिशा में हवा में खेल दिया। शमी अपने बाईं तरफ दौड़ते हुए तुरंत आए कैच को लपकने में कामयाब रहे। उन्होंने कैच लेते हुए मिचेल को वापस पवेलियन की राह दिखा दी। मिचेल महज 1 रन बनाकर आउट हो गए।
टॉस पर हास्यास्पद घटना
इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के समय एक हास्यास्पद घटना देखने को मिली। टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा बैटिंग या गेंदबाजी देने का निर्णय नहीं कर पाए। उनको अपना फैसला लेने में कुछ सेकंड लग गए। अंततः रोहित ने कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। और इसका वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हो गया।
नई गेंद से भारत की धाकड़ गेंदबाजी
शमी और सिराज ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की टीम को मुश्किल में डाल दिया। दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी मात्र 56 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर दिए। शमी ने कुल 3 विकेट अपने नाम किए और सिराज को भी एक विकेट मिला। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज इस बार भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से धराशाई नज़र आए। टीम इंडिया के गेंदबाजों को जबरदस्त स्विंग और गति मिली।












Click it and Unblock the Notifications