IND vs NZ: क्या धोनी देख रहे हैं धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड मैच? जानें वायरल वीडियो का सच

MS Dhoni Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप में हिमाचल के धर्मशाला में मुकाबला चल रहा है। स्टेडियम फैन्स से खचाखच भरा हुआ है और माहौल भी काफी शानदार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2019 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के दौरान टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

उस समय महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए थे और टीम इंडिया की उम्मीदों को झटका लगा था। इस वर्ल्ड कप में कीवी टीम के खिलाफ भारत का मैच लेग चरण में हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोफ्तो वायरल है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि धोनी और उनकी पत्नी साक्षी मैच देखने आए हैं।

ms dhoni

वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी फैन्स की तरफ हाथ हिला रहे हैं और अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। बार-बार यही कहा जा रहा है कि माही अपनी पत्नी के साथ मुकाबला देखने के लिए धर्मशाला में मौजूद है लेकिन यह सच नहीं है। इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी का यह वीडियो जनवरी है। रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया था। घरेलू क्राउड के सामने धोनी हाथ हिला रहे थे। यह वीडियो अब वापस वायरल हुआ है। हालांकि फैन्स इसे सच भी मां रहे हैं और माही को देखकर ख़ुशी जता रहे हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में टी20 मुकाबला खेला गया था, इसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। कीवी टीम ने भारतीय टीम को इस मुकाबले में 21 रनों के अंतर से हरा दिया था। सीरीज का यह पहला ही टी20 मुकाबला था। इसमें धोनी स्टेडियम गए थे।

कीवी टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रन बनाए थे। जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय टीम 9 विकेट पर 155 रनों का स्कोर ही हासिल कर पाई थी। इस तरह भारतीय टीम को पराजय का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+